फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Firing at Dadar police station was from MLA Sada Sarvankar’s weapon says report News in Hindi

Maharashtra: दादर पुलिस स्टेशन में गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा, शिंदे गुट के MLA की पिस्तौल से चली थी गोली

Thu, 12 Jan 2023 10:00 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Jan 2023 10:00 AM IST
सार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, घटना के बाद हमने सर्वांकर के लाइसेंसी हथियार को जब्त कर दिया था और जांच के लिए इसे फारेंसिक लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि गोली उनके ही लाइसेंसी हथियार से चलाई गई थी।

विज्ञापन
Maharashtra: Firing at Dadar police station was from MLA Sada Sarvankar’s weapon says report News in Hindi
विधायक सदासर्वांकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते साल महाराष्ट्र के दादर पुलिस स्टेशन परिसर में सीएम शिंदे व ठाकरे गुट के बीच हुई झड़प व गोली चलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि थाना परिसर में चलाई गई गोली, एकनाथ शिंदे गुट के विधायक  सदासर्वांकर के लाइसेंसी हथियार से चलाई गई थी। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, घटना के बाद हमने सर्वांकर के लाइसेंसी हथियार को जब्त कर दिया था और जांच के लिए इसे फारेंसिक लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि पुलिस स्टेशन परिसर में पाया गया गोली का खाली खोल, उनके ही लाइसेंसी हथियार से चलाया गया था। वहीं इस मामले में आरोपी विधायक सर्वांकर का कहना है कि उन्हें रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं है। हालांकि, यह एक मिसफायर था। 
विज्ञापन


11 सितंबर की है घटना
बता दें, बीते साल 11 सितंबर को विधायक सदासर्वांकर के करीबी सहयोगी संतोष तेलवाने ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर उद्धव ठाकरे के समर्थकों की आलोचना की थी। इसके बाद, ठाकरे गुट के महेश सावंत ने तेलवाने को प्रभादेवी इलाके में मिलने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक प्रभादेवी इलाकें में इकट्ठे हो गए और उनके बीच मारपीट की नौबत आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सावंत समेत 25 के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला 
मारपीट के बाद पुलिस ने महेश सावंत और उनके लगभग 25 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरविंद सावंत, अनिल परब, अंबादास दानवे, सुनील राणे और सचिन अहीर दादर पुलिस थाने गए और गिरफ्तार पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग करने लगे। यहां पहले से मौजूद शिंदे गुट के समर्थकों से उनकी तीखी बहस हो गई और मारपीट होने लगी। इस दौरान गोली भी चली। ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि सर्वांकर ने महेश सावंत को निशाना बनाकर अपनी पिस्तौल से कम से कम दो राउंड फायर किए थे। हालांकि, सर्वांकर ने इन आरोपों को खारिज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed