{"_id":"6358ec1cb54c536ffc2165e7","slug":"maharashtra-fire-that-broke-out-in-rice-godown-of-fci-brought-under-control-in-navi-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: एफसीआई के चावल गोदाम में लगी आग, एक घर भी जला, कोई घायल नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: एफसीआई के चावल गोदाम में लगी आग, एक घर भी जला, कोई घायल नहीं
Wed, 26 Oct 2022 01:43 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:43 PM IST
सार
महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिवाली के जश्न के बीच यहां आग लगने की 11 घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नवी मुंबई के कलंबोली क्षेत्र स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चावल के गोदाम में बुधवार तड़के भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का मालूम नहीं चल सका है। कलंबोली में मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सौरभ पाटिल ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिली।
महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिवाली के जश्न के बीच यहां आग लगने की 11 घटनाएं हुई हैं। ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा, पटाखों के कारण आग की 11 घटनाएं हुई हैं। इनमें से किसी भी घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
मुंबई के साकीनाका इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। आग ने कम समय में ही विकराल रुप धारण कर लिया। आग पर काबू पाने के मौके पर आठ फायर टेंडर लेवल -2 को बुलाना पड़ा। पालघर जिले के वसई इलाके में एक जूते के गोदाम में भी आग लग गई और यहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
मुंबई के गोरेगांव ईस्ट के एक घर में भी आग लग गई। मौके पर दमकल की एक टीम को तैनात किया गया था। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।