महाराष्ट्र: ठाणे के प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में भीषण आग, शिफ्टिंग के दौरान चार मरीजों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके में आज यानी बुधवार तड़के तकरीबन 3:40 बजे प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में आग लग गई। आग लगने के बाद दूसरे अस्पतालों में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान चार की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा इलाके में बुधवार यानी आज सुबह तड़के ही प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। हादसे में चार मरीजों की मौत हो गई। जबकि 20 मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने के बाद आईसीयू में भर्ती छह मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा था, उसी दौरान इनमें से चार मरीजों ने दम तोड़ दिया।
स्थानीय विधायक जितेंद्र अव्हाड ने घटनास्थल का जायजा लिया। ठाणे महानगर पालिका ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 3:40 बजे ठाणे के मुंब्रा इलाके में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। ठाणे महानगर पालिका ने हादसे की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया गया है।
ठाणे महानगर पालिका की ओर से कहा गया कि जब मरीजों को दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा था, तभी 4 मरीजों की मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगीं हालांकि, इसकी असली वजह अभी पता नहीं चल सकी है।
4 people have died, cause of death will be ascertained through postmortem. Initially, we had received info that there are 12 people inside the hospital but the numbers may vary. Police investigation will be done. Action will be taken: Senior Police Inspector Madhukar Shivaji Kad pic.twitter.com/9wE9uI3mHH
— ANI (@ANI) April 28, 2021
जांच की जा रही है, उसके बाद होगी कार्रवाई : पुलिस
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर शिवाजी कदम ने बताया कि इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगाया जाएगा। शुरू में हमें जानकारी मिली थी कि अस्पताल के अंदर 12 लोग हैं, लेकिन यहां आने पर ज्यादा मरीज मिले। हमारी जांच जारी और अगर कोई दोषी हुआ, तो उस पर कार्रवाई होगी।
15 लोगों की जान गईToday at around 03:40 am fire broke out at Prime Criticare Hospital in Mumbra, Thane. Two fire engines & one rescue vehicle are at the spot. Fire extinguishing underway. Four dead during shifting of patients to another hospital: Thane Municipal Corporation#Maharashtra pic.twitter.com/QR4NNYZd8Y
— ANI (@ANI) April 28, 2021
इससे पहले पिछले हफ्ते मुंबई से लगभग 70 किलोमीटर दूर पालघर जिले के विरार में स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 15 कोविड मरीजों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) को गिरफ्तार किया है। उन्हें लापरवाही और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अस्पताल ने राज्य सरकार और सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न नियमों और दिशा-निर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन किया था। अस्पताल ने इस साल अग्नि सुरक्षा ऑडिट भी नहीं कराया था। साथ ही उसके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं था।