फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Fire breaks out in the canteen of a cinema hall in Mumbai, no casualties

Maharashtra: मुंबई में सिनेमा हॉल की कैंटीन में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं; बड़ा हादसा टला

Sun, 28 Jul 2024 11:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 28 Jul 2024 11:08 PM IST
सार

Maharashtra: सिनेमा हॉल प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि आग चित्रा सिनेमा की कैंटीन में दोपहर करीब 3.15 बजे लगी। हालांकि, इस पर दस मिनट के भीतर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर एक दमकल और पानी के टैंकर को भेजा गया और सिनेमा देखने वालों व कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा गया।   

विज्ञापन
Maharashtra: Fire breaks out in the canteen of a cinema hall in Mumbai, no casualties
आग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के दादर इलाके में रविवार की दोपहर एक सिनेमा हॉल की कैंटीन में आग लग गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अग्निशमन अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सिनेमा हॉल प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सिनेमा हॉल फिर शुरू हो जाएगा। अधिकारी ने बताया कि आग चित्रा सिनेमा की कैंटीन में दोपहर करीब 3.15 बजे लगी। हालांकि, इस पर दस मिनट के भीतर ही काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर एक दमकल और पानी के टैंकर को भेजा गया और सिनेमा देखने वालों व कर्मचारियों को परिसर खाली करने को कहा गया।   
विज्ञापन

 
अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने की असली वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चित्रा सिनेमा के एक अधिकारी ने अग्निशमन विभाग को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने इस घटना से हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बयान में कहा गया, हमारी टीम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर अग्नि सुरक्षा की जांच कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा परिसर सभी जरूरी सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। सिनेमा हॉल के अधिकारी ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सिनेमाघर फिर से चालू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed