{"_id":"617edec80dad041fca45bcd4","slug":"maharashtra-fir-against-five-including-congress-working-president-arif-naseem-khan-woman-complained-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान समेत पांच के खिलाफ एफआईआर, महिला ने की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान समेत पांच के खिलाफ एफआईआर, महिला ने की शिकायत
Sun, 31 Oct 2021 11:56 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:56 PM IST
सार
इस मामले पर आरिफ ने भी अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। महाराष्ट्र में अभी कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार सत्ता में हैं। इस गठबंधन को महाविकास अघाड़ी नाम दिया गया है।
विज्ञापन
आरिफ नसीम खान के खिलाफ दर्ज हुए इस केस के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में सत्ता में बैठी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान पर एक महिला के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरिफ नसीम खान के अलावा 4 अन्य लोगों पर भी केस दर्ज हुआ है। यह मामला मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509, 506, 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
An FIR has been registered against Maharashtra Congress Working President Arif Naseem Khan & 4 others at Andheri Police Station in Mumbai under Sections 354, 509, 506, 323, 504 & 34 of IPC, based on the statement of a woman: Mumbai Police
— ANI (@ANI) October 31, 2021
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष आरिफ नसीम खान के खिलाफ दर्ज हुए इस केस के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। इस मामले पर आरिफ ने भी अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। महाराष्ट्र में अभी कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन की सरकार सत्ता में हैं। इस गठबंधन को महाविकास अघाड़ी नाम दिया गया है।
विज्ञापन