फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Elections Results MVA defeat EVM Tampering NCP Uttam Jankar BJP refutes allegation

Maharashtra Elections: 'एमवीए हार पचाने में विफल, अब EVM से छेड़छाड़ का रोना"; शरद गुट के नेता पर बरसी भाजपा

Sun, 29 Dec 2024 08:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Dec 2024 08:08 PM IST
सार

ईवीएम से छेड़छाड़ का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। शरद गुट के नेता  के बयान पर भाजपा ने आपत्ति जताई है। सत्ताधारी दल- भाजपा का कहना है कि चुनाव नतीजों की घोषणा के एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी महाविकास अघाड़ी अपनी हार नहीं पचा पा रही है।

विज्ञापन
Maharashtra Elections Results MVA defeat EVM Tampering NCP Uttam Jankar BJP refutes allegation
ईवीएम मशीनें (प्रतीकात्मक) - फोटो : Freepik

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा नीत महायुति को शानदार जीत मिली। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार का गठन भी हो गया। हालांकि, चुनाव नतीजों की घोषणा के एक महीने से अधिक समय बाद भी ईवीएम के खिलाफ शिकायत थमने का नाम नहीं ले रही है। एनसीपी (शरद पवार) की टिकट पर निर्वाचित विधायक उत्तम जानकर ने दावा किया है कि महायुति को मिली जीत के पीछे ईवीएम से छेड़छाड़ है। 
विज्ञापन


उत्तम ने कहा कि ईवीएम से हुई छेड़छाड़ के कारण ही भाजपा नीत महायुति को जीत नसीब हुई। उनके बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि उत्तम बचकानी बातें कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रवीण दारेकेर ने उन्हें निशाने पर लिया और कहा कि उत्तम को अपने दावों के समर्थन में सबूत पेश करने चाहिए। उन्होंने ठोस सबूत पेश करने की चुनौती दी और कहा कि उत्तम अपने खेमे के नेताओं की हार पचा नहीं पा रहे। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल एनसीपी (एसपी), शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के नेता एक महीने से अधिक समय बीतने के बावजूद चुनावी हार से उबर नहीं सके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed