फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra election 2024 updates mahayuti mahavikas aghadi alliance news in hindi

Maharashtra: नवाब मलिक बोले- मैं पूरी ताकत से चुनाव लड़ूंगा; पूर्व मंत्री अनीस अहमद कांग्रेस में वापस लौटे

Sat, 02 Nov 2024 07:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Nov 2024 07:28 PM IST
सार

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महायुति सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने किसानों को "समर्थन की कमी" को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को अपना अभियान शुरू किया।

विज्ञापन
Maharashtra election 2024 updates mahayuti mahavikas aghadi alliance news in hindi
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा द्वारा नवाब मलिक को टिकट दिए जाने पर महायुति में बवाल शुरू हो गया। पार्टी ने मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर से उम्मीदवार बनाया है। उनकी पार्टी उम्मीदवारी को लेकर भाजपा ने विरोध जताया। इस पर नवाब मलिक ने अब प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वह चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा और शिवसेना उनका विरोध जताएंगे। राकांपा नेता ने आगे कहा कि वह पूरी ताकत से चुनाव लडे़ंगे। 
विज्ञापन


नवाब मलिक ने कहा, "यह स्पष्ट है कि मैं चुनाव लड़ूंगा तो भाजपा और शिवसेना इसका विरोध करेंगे। लेकिन जिस तरह से पार्टी ने मुझपर अंतिम समय में भरोसा जताया, एबी फॉर्म भेजा और मुझे पार्टी का उम्मीदवार बनाया। मैं पार्टी के लिए पूरी शक्ति से चुनाव लड़ूंगा।"
विज्ञापन


कांग्रेस में वापस लौटे अनीस अहमद
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व राज्य मंत्री अनीस अहमद कांग्रेस में वापस आ गए। हाल ही में अनीस कांग्रेस का साथ छोड़कर वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) में शामिल हुए थे। राज्य में इस महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह वीबीए ने उन्हें सेंट्रल नागपुर सीट से टिकट दिया ता, लेकिन वे अपना नामांकन दाखिल करने में कुछ मिनट से चूक गए। नामांकन दाखिल करने में असफल होने के बाद अहमद फिर से कांग्रेस में वापस लौट आए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी रमेश चेन्निथला ने अहमद का स्वागत किया। बता दें कि 29 अक्तूबर को नागपुर कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था, जहां अनीस अहमद ने नामांकन दाखिल करने में कुछ मिनट की देरी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार के वफादार अनीस अहमद कांग्रेस के टिकट से तीन बार नागपुर सेंट्रल सीट से जीत हासिल की थी। वह मंगलवार को रात के आठ बजे तक कलेक्ट्रेट में रुके रहें, लेकिन उनका फॉर्म स्वीकार नहीं किया गया। बता दें कि कल यानी की 29 अक्तूबर नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय दोपहर के तीन बजे तक का था। मीडिया से बात करते हुए अनीस अहमद ने बताया कि उन्हें रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सड़क बंद होने, वाहन प्रतिबंध और सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसी बाधाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह अपने दस्तावेजों को इकट्ठा करने में पूरे दिन व्यस्त थे और तीन बजे के डेडलाइन से पहले ही नामांकन दाखिल करने पहुंच गए थे। उनके साथी उनका टोकन लेकर वहां मौजूद थे, लेकिन उन्हें रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

अहमद ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से कांग्रेस में मुस्लिम वोटों के बंटने की आशंका को लेकर चिंता शुरू हो गई थी। कांग्रेस ने इस बार अहमद को नागपुर सेंट्रल सीट से चुनावी मैदान में नहीं उतारा था। पार्टी ने बंटी शोल्के को फिर से नामांकित किया, जिसे 2019 में भाजपा से हार का सामना करना पड़ा था। अहमद शुरू में चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस से टिकट की मांग की। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम नेता चाहते हैं कि वे समुदाय के प्रतिनिधित्व के लिए चुनाव लड़ें। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) में शामिल हो गए थे। 

कांग्रेस ने साधा महायुति पर निशाना
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने महायुति सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने किसानों को "समर्थन की कमी" को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को अपना अभियान शुरू किया। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने किसानों के साथ अन्याय अता चलनर नहीं (स्वीकार नहीं किया जाएगा) शीर्षक से एक विज्ञापन जारी किया।

इस मौके पर रमेश चेन्निथला ने कहा, "पिछले दो वर्षों में 20,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसका कारण फसल क्षति मुआवजे की कमी और एमएसपी प्रदान करने में विफलता थी।" विज्ञापन में झूठे वादों और भ्रष्टाचार को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधा गया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जलयुक्त शिविर परियोजना को जलमुक्त शिविर करार दिया गया।

संबंधित वीडियो

अरविंद सावंत को माफ करने का फैसला मुंबा देवी की महिलाएं करेंगी: शाइना

अपने बयान को लेकर अरविंद सावंत की ओर से माफी मांगे जाने के बाद शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि मैं उनको माफ करने या न करने वाली कौन होती हूं? मुंबा देवी की महिलाओं को माफ करना होगा। उन्हें फैसला करना होगा कि क्या वे इस तरह के बयान के बाद महाविनाश अघाड़ी पर भरोसा कर सकती हैं। मैं प्रियंका गांधी और इंडिया गठबंधन से पूछना चाहती हूं कि वे चुप क्यों हैं? अरविंद सावंत 30 घंटे बाद माफी मांग रहे हैं। 30 घंटे पहले उन्होंने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा। इसमें मानसिकता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मैं संजय राऊत के बारे में जितना बोलूं, वह हमेशा कम रहेगा। यह उनका ट्रैक रिकॉर्ड और इतिहास बताता है कि सार्वजनिक जीवन में उनके साथ कौन से विवाद जुड़े हैं। 

सपने देखने का सबको अधिकार: फडणवीस

एनसीपी शरद के नेता रोहित पवार के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सपने देखने का अधिकार सभी को है। सपने देखने का अधिकार मुंगेरीलाल को भी था। जनता तय करेगी कि किसके सपने पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed