{"_id":"673964b9ffacccf6eb040457","slug":"maharashtra-election-2024-ruckus-in-navneet-rana-rally-in-khallar-amravati-chair-thrown-police-case-registered-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: नवनीत राणा की सभा में हुआ जमकर हंगामा, फेंकी गईं कुर्सियां, बाल-बाल बचीं पूर्व सांसद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: नवनीत राणा की सभा में हुआ जमकर हंगामा, फेंकी गईं कुर्सियां, बाल-बाल बचीं पूर्व सांसद
Sun, 17 Nov 2024 09:34 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:34 AM IST
सार
Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: हंगामे से किसी तरह बचकर पूर्व सांसद पुलिस थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया।
विज्ञापन
नवनीत राणा
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व सांसद नवनीत राणा की एक जनसभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामा इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई और लोगों ने पूर्व सांसद की तरफ कुर्सियां फेंकी। हंगामे से किसी तरह बचकर पूर्व सांसद पुलिस थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया।
जनसभा के दौरान हुआ हंगामा
नवनीत राणा शनिवार को अमरावती जिले के दर्यापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव खल्लार में युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदीले के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। प्रचार सभा के दौरान हंगामा शुरू हो गया और देखते ही देखते कुछ लोगों ने नवनीत राणा की तरफ कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दीं। स्थिति बिगड़ने पर नवनीत राणा खल्लार पुलिस स्टेशन पहुंचीं और सभा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। पूर्व सांसद ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की
ग्रामीण अमरावती के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर किरण वानखेड़े ने बताया कि भाजपा नेता नवनीत राणा कल चुनाव प्रचार के लिए दर्यापुर विधानसभा के खल्लार गांव आईं थी। चुनावी सभा के दौरान दो गुटों में बहस हो गई। नवनीत राणा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गांव में एक पुलिस चेक पॉइंट बनाया गया है। हमने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर में भी नवनीत राणा को एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। पूर्व सांसद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा गया था और पत्र पर आमिर नामक शख्स का नाम था।
संबंधित वीडियो