फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Eknath Shinde govt plans to open 700 clinics Aapla Dawakhana in name of Bal Thackeray

महाराष्ट्र : बाल ठाकरे के नाम पर ‘आपला दवाखाना’ खोलेगी शिंदे सरकार, राज्य में 700 क्लीनिक खोलने की है योजना

Wed, 05 Oct 2022 01:07 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 05 Oct 2022 01:07 AM IST
सार

Maharashtra : शिंदे सरकार की आपला दवाखाना योजना को दशहरा रैली से पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आगामी चुनाव के मद्देनजर मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। शिंदे सरकार ने यह घोषणा पांच अक्तूबर को होने वाली अपनी दशहरा रैली से एक दिन पहले की है।

विज्ञापन
Maharashtra: Eknath Shinde govt plans to open 700 clinics Aapla Dawakhana in name of Bal Thackeray
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे। - फोटो : ANI

विस्तार

Maharashtra : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर 700 ‘आपला दवाखाना’ (स्वास्थ्य क्लीनिक) शुरू करेगी। ये दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक के तर्ज पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। इसलिए स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट को दोगुना किया जाएगा। आपला दवाखाना शुरू करने का मकसद लोगों को उनके घरों के पास स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है।

विज्ञापन


राज्य में ऐसे करीब 700 क्लीनिक शुरू किए जाएंगे और सिर्फ मुंबई में ऐसे 227 क्लीनिक होंगे, जिनमें से 50 ने दो अक्तूबर से काम करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का भी निर्णय लिया गया है। शिंदे का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


दशहरा रैली के पहले शिंदे का मास्टरस्ट्रोक
शिंदे सरकार की आपला दवाखाना योजना को दशहरा रैली से पहले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आगामी चुनाव के मद्देनजर मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। शिंदे सरकार ने यह घोषणा पांच अक्तूबर को होने वाली अपनी दशहरा रैली से एक दिन पहले की है। इस बार शिवसेना के दोनों खेमों (उद्धव गुट और शिंदे गुट) ने दशहरा रैली में जोरदार शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है। उद्धव गुट जहां परंपरागत शिवाजी पार्क में रैली करेगा। वहीं, शिंदे की सेना उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री के पास उनके गढ़ बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) के एमएमआरडीए ग्राउंड पर ताकत दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद : मुख्यमंत्री के समर्थकों के साथ तीन कार हादसाग्रस्त, कोई चोटिल नहीं
मुंबई में दशहरा रैली के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना धड़े के समर्थकों को ले जा रहीं तीन कारें मंगलवार को औरंगाबाद के पास राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने के कारण टकराकर हादसाग्रस्त हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। अच्छी बात यह रही कि मुंबई से करीब 323 किलोमीटर दूर दौलताबाद में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन टक्कर की वजह से एक कार ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई है।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना शाम करीब छह बजे हुई जब एक एसयूवी ने ब्रेक फेल होने की वजह से उसके आगे चल रही कार को टक्कर मार दी। इसके बाद एसयूवी को उसके पीछे आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मारी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कार सवार समर्थकों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उनमें से कोई मौके पर भी मौजूद नहीं था। शिंदे बुधवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed