{"_id":"5a82d9a34f1c1b805a8b9985","slug":"maharashtra-education-dept-shopping-life-of-narendra-modi-books-rather-than-mahatma-gandhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाएंगे नरेंद्र मोदी, चव्हाण बोले- आत्ममुग्ध है भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: स्कूली पाठ्यक्रम में पढ़ाए जाएंगे नरेंद्र मोदी, चव्हाण बोले- आत्ममुग्ध है भाजपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Feb 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, बी आर अंबेडकर के साथ-साथ अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाथा भी पढ़ाई जाएगी। पिछले महीने महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने नरेंद्र मोदी की जीवनी पर लिखी करीब डेढ़ लाख किताबों का ऑर्डर किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पिछले महीने इन किताबों का ऑर्डर किया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पीएम मोदी की जीवनी पर लिखी डेढ़ लाख किताबों का ऑर्डर किया गया है वहीं महात्मा गांधी की जीवनी पर लिखीं 4300 किताबें ही ऑर्डर की हैं। अगर शिक्षा विभाग द्वारा किताबों की खरीदारी के लिए दिए गए निर्देशों पर नजर डालें तो भारत के पहले प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित किताबों का ऑर्डर भी महज 1635, जबकि बी आर अंबेडकर पर लिखी जीवनी 79 हजार, पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी नेता अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर लिखी 76,713 किताबों का ऑर्डर दिया गया है।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठा नेता छत्रपति शिवाजी की वीरगाथा पर लिखी करीब साढ़े तीन लाख किताबों का ऑर्डर किया है। वहीं पूर्व राष्ट्रपति और जानेमाने वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम की करीब तीन लाख किताबें ऑर्डर की हैं। अधिकारी ने बताया कि सभी किताबें निजी प्रकाशकों से खरीदी जाएंगी।

किताबें मराठी, हिंदी, इंग्लिष और गुजराती भाषाओं में
देवेंद्र फणनवीस
बता दें कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत खरीदी गईं ये किताबें मराठी, हिंदी, इंग्लिश और गुजराती भाषाओं में हैं।
बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक चव्हान ने कहा कि यह पार्टी आत्ममुग्ध है और इस तरह से किताब खरीद कर अपने पिछले काले कारनामों को छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को मनोवैज्ञानिक ईलाज की जरूरत है।
चव्हाण ने ये भी कहा कि बीजेपी इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर रही है। वह उन बड़े नेताओं के नाम हटाने पर लगी है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अहम योगदान दिया है। बीजेपी क्या ये बता सकती है कि उन बड़े नेताओं का नाम वह लोगों के दिलों से कैसे हटाएगी।