फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Earthquake: two Tremors Hit Hingoli in three Hours, Strong Shaking Felt in Nanded; What Happened?

महाराष्ट्र में फिर कांपी धरती: हिंगोली में तीन घंटे के भीतर दो बार लगे भूकंप के झटके, नांदेड़ तक हलचल

Sat, 03 Oct 2026 11:23 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 03 Oct 2026 11:23 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में शनिवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से लोगों में डर फैल गया। हिंगोली में सुबह 7 से 10 बजे के बीच दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका 3.3 तीव्रता का दर्ज हुआ। नांदेड़ में भी तेज झटका महसूस हुआ और लोग घरों से बाहर निकल आए। आखिर लगातार झटकों की वजह क्या है? क्या बड़े भूकंप का खतरा है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

 

विज्ञापन
maharashtra Earthquake: two Tremors Hit Hingoli in three Hours, Strong Shaking Felt in Nanded; What Happened?
भूकंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में शनिवार सुबह एक बार फिर धरती कांप उठी। हिंगोली जिले के हिंगोली और वसमत इलाकों में करीब तीन घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 7:47 बजे आया। इसकी तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। झटकों का असर पड़ोसी नांदेड़ जिले में भी महसूस हुआ। डर के कारण कई लोग घरों से निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हिंगोली में कब-कब महसूस हुए भूकंप के झटके?
  • शनिवार सुबह से हिंगोली और वसमत इलाके में भूकंप के झटकों का सिलसिला चलता रहा। 
  • पहला झटका 7:47 बजे महसूस हुआ। इसकी तीव्रता 3.3 रही। 
  • दूसरी बार 10 बजे फिर एक और हल्का झटका महसूस हुआ। 

क्या नांदेड़ में भी कांपी धरती?
हिंगोली में आए भूकंप का असर नांदेड़ में भी महसूस किया गया। शनिवार सुबह नांदेड़ शहर और ग्रामीण इलाकों में तेज झटका महसूस हुआ। जमीन हिलने का एहसास होते ही कई लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग सुरक्षित खुले स्थानों पर पहुंच गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नांदेड़ में किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, लगातार झटकों से लोगों में काफी डर देखा गया।
विज्ञापन


क्या इससे पहले भी महसूस हुआ था भूकंप?
हिंगोली इलाके में पिछले कुछ समय से भूकंप के हल्के झटके महसूस होते रहे हैं। गुरुवार 1 अक्तूबर की रात करीब 9:41 बजे वसमत तहसील के पांगरा शिंदे इलाके में भी जमीन हिलने और तेज आवाज आने की बात सामने आई थी। हालांकि, उस घटना का तकनीकी रिकॉर्ड सिस्मोग्राफ में दर्ज नहीं हुआ था। इसके करीब 48 घंटे बाद शनिवार सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। उस समय तेज आवाज के साथ घरों, बर्तनों और लकड़ी के सामान में कंपन महसूस होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने लोगों से क्या अपील की?
लगातार झटकों के बाद हिंगोली और नांदेड़ जिला प्रशासन सतर्क है। राजस्व और पुलिस विभाग की टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकालीन नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन की ओर से 24 घंटे स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


फिलहाल प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने को कहा है। शनिवार सुबह आए पहले भूकंप की तीव्रता 3.3 दर्ज की गई। इसके बाद तीन और झटके महसूस हुए। नांदेड़ में भी इसका असर दिखा। अभी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधि ने लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed