फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra drought boy died

पानी लेने गया बच्चा कुएं में गिरा, मौत

Fri, 22 Apr 2016 01:01 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 22 Apr 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
maharashtra drought boy died
पानी लेने गया बच्चा कुएं में गिरा - फोटो : BBC

महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित बीड ज़िले में एक ग्यारह साल के बच्चे की कुएं में पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई। ये लड़का पानी लेने कुएं में उतरा था। टीवी पर एक तस्वीर दिखाई जा रही है कि जिसमें ग्रामीण सचिन केंगर नामक इस बच्चे को कुएं से ज़िंदा निकालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। बीड में रविवार को ग्यारह साल की लड़की योगिता देसाई की लू लगने से तब मौत हो गई थी, जब वो गांव के पंप से पानी लेने के लिए लगातार चार घंटे 42 डिग्री तापमान में खड़ी रही थी।

विज्ञापन


सरकार का कहना है कि देश के 256 ज़िले और 33 करोड़ लोग सूखे से प्रभावित हैं। बीड सूखे से बुरी तरह प्रभावित है, इसके 1403 लोग पानी के बेहद गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय पत्रकार मनोज सतपुते ने बीबीसी को बताया कि केंगर साठ फीट गहरे कुएं से पानी निकालने की कोशिश कर रहा था। उसकी मौत पानी निकालते समय कुएं में डूबने से हुई।
विज्ञापन


उधर, बीड के ज़िलाधिकारी नवलकिशोर ने बीबीसी संवाददाता दिलनवाज़ पाशा से फ़ोन पर कहा, "कुएं में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। जिस गांव की ये घटना है वहां प्रशासन ने टैंकरों के ज़रिए पानी की व्यवस्था की है। ये कहना ग़लत है कि बच्चा पानी निकालते वक़्त कुएं में डूबा। वो वहां खेल रहा था। कुएं की बाहर सुरक्षा के लिए दीवार नहीं है। इसमें परिजनों और गांववालों की भी लापरवाही है।" नवलकिशोर ने कहा, "गांव में पानी की समस्या है, हम ये बात स्वीकार करते हैं। मैंने स्वयं एक महीना पहले इस गांव का दौरा किया था और टैंकरों के ज़रिए पानी की व्यवस्था की थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed