फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Dr Kafeel Khan transit remand granted to UPSTF by Mumbai Bandra Court

गिरफ्तारी के बाद बोले डॉक्टर कफील खान- मुझे यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है

Thu, 30 Jan 2020 02:59 PM IST
Sneha Baluni एएनआई, बांद्रा
एएनआई, बांद्रा Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Jan 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Dr Kafeel Khan transit remand granted to UPSTF by Mumbai Bandra Court
डॉक्टर कफील खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 12 दिसंबर 2019 को भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपी बनाए गए डॉक्टर कफील खान को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार देर रात मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पहले मुंबई की सहर पुलिस स्टेशन में रखा गया था। उनका कहना है कि उन्हें यूपी पुलिस पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुंबई में यूपी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर डॉक्टर कफील ने दावा किया कि उन्हें गोरखपुर में बच्चों की मौत के मामले में क्लीनचिट मिल चुकी है। उन्होंने कहा, 'अब वे मुझे दोबारा फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं महाराष्ट्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि वे मुझे महाराष्ट्र में रहने दें, मुझे उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं है।' हालांकि मुंबई की बांद्रा अदालत ने यूपी एसटीएफ को डॉक्टर कफील की ट्रांजिट रिमांड सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डॉ. कफील और योगेंद्र यादव ने 600 छात्रों को किया था संबोधित

डॉ. कफील के खिलाफ अलीगढ़ के सिविल लाइन थाने में स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उनपर सीएए विरोध के दौरान भड़काऊ भाषण और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। एसटीएफ के अनुसार 12 दिसंबर 2019 की शाम 6.30 बजे डॉ. कफील और स्वराज इंडिया के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र यादव ने एएमयू में लगभग 600 छात्रों की भीड़ को संबोधित किया था। 



इस दौरान डॉ. कफील ने अपने भाषण में मुस्लिम छात्रों को उनकी धार्मिक भावना को भड़काने और दूसरे समुदाय के प्रति घृणा, वैमनस्य पैदा करने का प्रयास किया था। उन्होंने अपने भाषण में गृह मंत्री अमित शाह पर भी टिप्पणी की थी। उनके भाषण को स्थानीय पुलिस ने रिकॉर्ड भी किया था।

अलीगढ़ में क्या बोले थे डॉ. कफील

गोरखपुर के सोशल एक्टिविस्ट डॉ. कफील खान ने कहा कि अलीगढ़ में नागरिकता बिल को लेकर कहा था कि इस बिल से घबराने की जरूरत नहीं है। इस बिल को हमें डराने के लिए मोहरा बनाया जा रहा है। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। आप लोग अपने सभी दस्तावेज पूरे रखें। यह देश हमारा है और हमारा रहेगा। जो हम चाहेंगे वही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed