{"_id":"619f6e8298480d1f863e7002","slug":"maharashtra-dismissed-police-officer-sachin-waze-presented-before-chandiwal-committee-warning-to-parambir-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदीवाल कमेटी: अनिल देशमुख से जुड़े अवैध वसूली मामले में सचिन वाजे की पेशी, परमबीर सिंह को भी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चांदीवाल कमेटी: अनिल देशमुख से जुड़े अवैध वसूली मामले में सचिन वाजे की पेशी, परमबीर सिंह को भी चेतावनी
Thu, 25 Nov 2021 04:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 25 Nov 2021 04:37 PM IST
सार
गुरुवार को चांदीवाल कमेटी ने परमबीर सिंह के आरोपों को लेकर सचिन वाजे के बयान का दोबारा कूट परीक्षण किया। इसके साथ ही कमेटी ने सिंह के वकील से पूछा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर कहां हैं?
विज्ञापन
बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को चांदीवाल कमेटी के समक्ष पेश किया गया
- फोटो : ANI
विस्तार
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए अवैध वसूली के मामले को लेकर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को चांदीवाल कमेटी के समक्ष पेश किया गया। चांदीवाद कमेटी अवैध वसूली के मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने गठित की है। मामले में देशमुख व सचिन वाजे न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को चांदीवाल कमेटी ने परमबीर सिंह के आरोपों को लेकर सचिन वाजे के बयान का दोबारा कूट परीक्षण किया। इसके साथ ही कमेटी ने परमबीर सिंह के वकील से पूछा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर कहां हैं?
विज्ञापन
परमबीर सिंह को पेश होने का निर्देश
चांदीवाल कमेटी ने परमबीर सिंह के वकील को निर्देश दिया कि वह उन्हें पेश होने का निर्देश दें, अन्यथा उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट पर कार्रवाई होगी, यह अब भी अस्तित्व में है।
विज्ञापन
नवाब मलिक ने भी परमबीर को घेरा
इस बीच परमबीर सिंह मुंबई पहुंच गए हैं। परमबीर को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। जिसके बाद लंबी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने बुधवार को बताया था कि वे चंडीगड में हैं और जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे। इस पर राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने गुरुवार को परमबीर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद आखिरकार पेश होना पड़ा। मामले में परमबीर सुरक्षा पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, उनके वकील ने कोर्ट से कहा है कि उनकी जान को खतरा है।