फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra dilip walse patil target sharad pawar said he never formed ncp government on his own ajit pawar

Maharashtra: 'कभी अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए शरद पवार', करीबी रहे दिलीप वलसे पाटिल का तंज- जल्द भूचाल आएगा

Mon, 21 Aug 2023 11:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 21 Aug 2023 11:57 AM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी जगह बनाकर अपने दम पर सरकार बनाई है, इनमें मायावती और ममता बनर्जी की पार्टियां शामिल हैं। 

विज्ञापन
maharashtra dilip walse patil target sharad pawar said he never formed ncp government on his own ajit pawar
राकांपा प्रमुख शरद पवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी शरद पवार के करीबी रहे दिलीप वलसे पाटिल ने अब अपने एक बयान में कुछ ऐसा कहा है, जिससे शरद पवार के समर्थक नाराज हो सकते हैं। दरअसल दिलीप वलसे पाटिल ने शरद पवार के राजनीतिक कद पर सवाल उठाए हैं और तंज कसते हुए कहा कि शरद पवार कभी अपने दम पर राज्य में सरकार नहीं बना पाए हैं। पाटिल ने ये भी कहा कि राज्य की राजनीति में जल्द ही भूचाल आने वाला है।
विज्ञापन


शरद पवार के राजनीतिक कद पर उठाए सवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुणे जिले में अपनी विधानसभा सीट अंबेगांव के माचर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि 'हमें हमेशा बताया गया है कि पवार साहब देश के सबसे बड़े नेता हैं लेकिन दूसरी तरफ उनके नेतृत्व में पार्टी कभी महाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता नहीं हासिल कर सकी है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि कई राज्यों में क्षेत्रीय पार्टियों ने अपनी जगह बनाकर अपने दम पर सरकार बनाई है, इनमें मायावती और ममता बनर्जी की पार्टियां शामिल हैं।' 
विज्ञापन


'राज्य की राजनीति में भूचाल आएगा'
वलसे ने कहा कि 'वहीं दूसरी तरफ एक बड़ा नेता होने के बावजूद हम विधानसभा में सिर्फ 60-70 सीटें ही जीत पाए! दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि अजित पवार गुट ने भाजपा में विलय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि एनसीपी ही हमारी पार्टी है और पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग फैसला करेगा। जब भी ये फैसला होगा, तब राज्य की राजनीति में भूचाल आ जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दिलीप वलसे पाटिल एनसीपी के उन नौ विधायकों में शामिल हैं, जो अजित पवार के नेतृत्व में राज्य की शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हो गए थे। दिलीप वलसे पाटिल को शरद पवार का करीबी माना जाता था, यही वजह रही कि पाटिल के अजित पवार के साथ जाने से कोई लोग हैरान रह गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed