{"_id":"66602dbc1db5a27968002bb0","slug":"maharashtra-devendra-fadnavis-offer-resign-from-deputy-cm-post-after-bjp-poor-performence-lok-sabha-election-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं', डिप्टी सीएम फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं', डिप्टी सीएम फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश
Wed, 05 Jun 2024 04:03 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:03 PM IST
सार
महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा और पिछले चुनाव में 23 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 9 सीटों पर सिमट गई।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : X @Dev_Fadnavis
विस्तार
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी है। फडणवीस ने कहा कि 'मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि राज्य में पार्टी का नेतृत्व मेरे द्वारा ही किया जा रहा था। भाजपा आलाकमान से विनती करता हूं कि वे मुझे सरकार में जिम्मेदारी से मुक्त करें ताकि मैं आने वाले चुनाव में पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर सकूं।' हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा और पिछले चुनाव में 23 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 9 सीटों पर सिमट गई।
'सम्मानजनक विदाई चाहते हैं फडणवीस'
देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर शिवसेना यूबीटी की नेता सुषमा अंधारे ने कहा कि 'देवेंद्र जी एक सम्मानित तरीके से विदाई चाहते हैं। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और देवेंद्र फडणवीस के बीच कल बैठक हुई थी और मुझे पता चला कि उस बैठक में दोनों के बीच पार्टी की हार पर चर्चा हुई थी। चंद्रशेखर बावनकुले भी इस्तीफा दे सकते हैं। पार्टी दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है, लेकिन वे एक सुरक्षित स्टैंड लेकर अपनी विदाई चाहते हैं।'
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भाजपा को हुआ नुकसान
लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिन राज्यों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, उनमें महाराष्ट्र भी शामिल है। महाराष्ट्र में भाजपा सिर्फ नौ सीटें जीत सकी। वहीं बगावत और पार्टी में टूट झेलनी वालीं शिवसेना यूबीटी और एनसीपी एसपी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और दोनों पार्टियों ने क्रमशः 9 और 8 सीटों पर जीत दर्ज की। सभी को चौंकाते हुए कांग्रेस 13 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। महाराष्ट्र में भाजपा नीत गठबंधन के इस खराब प्रदर्शन की उम्मीद कम ही थी। माना जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी को लोगों की सहानुभूति मिली।

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Maharastra Dy CM Devendra Fadnavis' statement, Shiv Sena (UBT) leader Sushma Andhare says, "Devendra Ji wants a dignified exit. State BJP President Chandrashekhar Bawankule and Devendra Fadnavis had a meeting yesterday and I have come to know that… pic.twitter.com/o6TFpyckXr
— ANI (@ANI) June 5, 2024