फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde On his meeting with MNS chief Raj Thackeray

Maharashtra: 'हर मुलाकात का राजनीतिक मतलब निकालना सही नहीं', राज ठाकरे से भेंट पर बोले उप मुख्यमंत्री शिंदे

Wed, 16 Apr 2025 03:40 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 16 Apr 2025 03:40 AM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके दादर स्थित आवास 'शिवतीर्थ' पर मुलाकात की और इसे शिष्टाचार भेंट बताया। यह मुलाकात बीएमसी चुनावों से पहले हुई है, जिससे इसके राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि शिंदे ने इससे इनकार किया।

विज्ञापन
Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde On his meeting with MNS chief Raj Thackeray
एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे। - फोटो : एक्स/एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात को लेकर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंधे ने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा, हम बालासाहेब ठाकरे के समय से एक साथ काम करते थे। कुछ कारणों से हम कुछ समय तक मिल नहीं पाए। आप जानते हैं कि वह कारण क्या थे। लेकिन अब हम कभी भी मिल सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं। वह भी मुझसे मिलते हैं। हर मुलाकात का राजनीतिक मतलब निकालना सही नहीं है। 

विज्ञापन

 

शिंदे ने मंगलवार राज ठाकरे से उनके दादर स्थित आवास 'शिवतीर्थ' पर मुलाकात की। पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद शिंदे का यह पहला 'शिवतीर्थ' दौरा था। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान शिवसेना प्रमुख के साथ उनके पार्टी सहयोगी और उद्योग मंत्री उदय सामंत भी मौजूद थे। राज ठाकरे के बेटे अमित और मनसे के मुंबई प्रमुख संदीप देशपांडे भी इस दौरान वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bombay HC: हाईकोर्ट ने नौसेना डॉकयार्ड के पूर्व प्रशिक्षु को दी जमानत, कहा- हनी ट्रैप से सतर्क रहें युवा


एक शिवसेना कार्यकर्ता ने बताया कि ठाकरे ने शिंदे को रात के खाने (डिनर) पर आमंत्रित किया था। यह मुलाकात इस वजह से अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस साल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव हो सकते हैं। यह  चुनाव पिछले तीन वर्षों से लंबित हैं। बीते दो महीनों में मनसे ने राज्य में हर जगह मराठी भाषा के उपयोग की मांग को लेकर अपने आंदोलन को फिर से सक्रिय किया है। 

2024 के विधानसभा चुनाव में माहिम क्षेत्र में शिंदे के नेतृ्त्व वाली शिवसेना के सदासरवणकर, अमित ठाकरे और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महेश सावंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था। इस चुनाव में महेश सावंत ने जीत हासिल की थी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed