फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra deputy cm devendra fadnavis sang ram janmabhoomi movement song in nagpur video

'जागो तो एक बार हिंदू जागो तो': नागपुर के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम फडणवीस ने गाया गीत, जमकर झूमे लोग

Sun, 21 Jan 2024 12:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 21 Jan 2024 12:02 PM IST
सार

गीत को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग जोश से भर गए और ताली बजाकर डिप्टी सीएम का उत्साहवर्धन करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
maharashtra deputy cm devendra fadnavis sang ram janmabhoomi movement song in nagpur video
कार्यक्रम में गीत गाते देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान गाए जाने वाले गीत 'जागो तो एक बार हिंदू जागो तो' गाया। इस गीत को सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग जोश से भर गए और ताली बजाकर डिप्टी सीएम का उत्साहवर्धन करते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन

 
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए पूरा देश भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। नागपुर में भी इसी उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। इस दौरान भक्ति गीत गाए गए। मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में 24 घंटे से भी कम समय बाकी
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे का समय बाकी है। सोमवार को अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही करोड़ों हिंदुओं का सपना पूरा हो जाएगा। रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी सजकर तैयार है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 22 जनवरी की शाम में अयोध्या नगरी 10 लाख दीपों से जगमगाएगी। सभी मकानों, दुकानों और पौराणिक स्थलों पर राम ज्योति प्रज्जवलित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed