फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra deputy cm ajit pawar plane crash cctv video showing incident near baramati pune

कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का प्लेन?: सामने आया CCTV फुटेज; यूं चंद सेकंड में धू-धू कर जल उठा विमान

Wed, 28 Jan 2026 04:23 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 28 Jan 2026 04:23 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पुणे के बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। घटना का एक दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
maharashtra deputy cm ajit pawar plane crash cctv video showing incident near baramati pune
Ajit Pawar Plane Crash - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Ajit Pawar Plane Crash CCTV Video: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार को ले जा रहे विमान के क्रैश का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में प्लेन हादसे की भयावहता साफ तौर पर देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे चंद सेकंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग के गोले में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन


यह हादसा बुधवार सुबह पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान हुआ, जहां यह घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो में विमान आसमान से तेजी से नीचे गिरता दिख रहा है। जमीन से टकराते ही विमान में एक तेज धमाका होता है और वह आग के गोले में बदल जाता है। कुछ ही सेकंड में घटनास्थल से आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता दिखाई देता है। यहां देखें प्लेन हादसे का लाइव वीडियो...
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक चश्मदीद ने कहा, “मैंने जो देखा है वो ये कि प्लेन रनवे की तरफ बढ़ रहा था, लेकिन वह रनवे से 100 फीट पहले ही नीचे गिर गया।" फ्लाइट रडार का ये मैप बताता है कि कैसे विमान ने एक बड़ा चक्कर काटा और रनवे पर दूसरी बार अप्रोच किया। लेकिन लैंडिंग के पहले ही गिर गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजीत पवार और चार अन्य लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी और करीब एक घंटे बाद यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें: अजित पवार के परिवार में कौन?: दादी कद्दावर नेता, पिता फिल्म निर्माता के सहयोगी रहे, पत्नी इस नामी परिवार से


विमान के टूटे-फूटे हिस्से जमीन पर बिखरे पड़े
घटनास्थल से मिले वीडियो और तस्वीरों में विमान का मलबा और धधकती आग दिखाई दे रही है। चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचाने में सहयोग किया। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। इस दुखद खबर के बाद उनका परिवार बारामती के लिए रवाना हो गया है। उनकी पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार, बेटे पार्थ और चचेरी बहन सुप्रिया सुले दिल्ली से घटनास्थल के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: बारामती में आखिर हुआ क्या?: लैंडिंग के दूसरे प्रयास में हुआ हादसा, तीन साल में VSR एविएशन का दूसरा प्लेन क्रैश

तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। यह शोक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। शोक की अवधि में कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। अजित पवार के निधन के कारण बुधवार को महाराष्ट्र के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed