{"_id":"61bf99457f02ba2a8e76d73b","slug":"maharashtra-custom-officials-confiscated-gold-from-kenyan-women-at-mumbai-airport-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : कस्टम अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर केन्याई महिलाओं से सोना किया जब्त, एक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : कस्टम अधिकारियों ने मुंबई हवाई अड्डे पर केन्याई महिलाओं से सोना किया जब्त, एक को किया गिरफ्तार
Mon, 20 Dec 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:12 AM IST
सार
सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर केन्याई महिलाओं के एक समूह से कॉफी पाउडर की बोतलों में छिपाकर रखा 3.80 किलोग्राम सोना जब्त किया है। जिनमें से एक केन्याई महिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने शारजाह से पहुंची केन्याई महिलाओं के एक समूह से कॉफी पाउडर की बोतलों में छिपाकर रखा 3.80 किलोग्राम अघोषित सोना और कुछ निजी सामान जब्त किया और उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने सोना जब्त करने से पहले हवाई अड्डे पर 18 केन्याई महिलाओं की जांच की।
विज्ञापन
सोने को बार, तार और पाउडर के रूप में कॉफी पाउडर की बोतलों, इनरवियर की लाइनिंग, फुटवियर और मसाला बोतलों में छिपाकर रखा गया था। कुल 3.80 किलोग्राम सोना जब्त किया गया जिसकी कीमत कुछ करोड़ आंकी गई है। उन्होंने कहा कि एक केन्याई महिला को गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह बड़ी मात्रा में सोना ले जा रही थी, जबकि अन्य को जाने दिया गया।
विज्ञापन