शिवसेना नेता का इस्तीफा, कहा-जो श्रीराम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिव सेना का एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाना कुछ शिव सैनिकों को रास नहीं आ रहा है। रमेश सोलंकी ने मंगलवार को शिव सेना की युवा सेना इकाई से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने महाराष्ट्र में बने नए गठबंधन के प्रति रोष जताते हुए एक के बाद कई ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में इस्तीफा देते हुए कहा, 'मैं शिव सेना और युवा सेना के सम्मानित पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं @OfficeofUT और आदी भाई @AUThackeray का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे मुंबई, महाराष्ट्र और हिंदुस्तान के लोगों की सेवा करने का मौका दिया।'
रमेश सोलंकी ने एक और ट्वीट में कहा, 'पिछले कुछ दिनों से लोग मुझसे मेरे पक्ष के बारे में पूछ रहे हैं। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं, जो श्रीराम का नहीं है (कांग्रेस) वो मेरे किसी का काम का नहीं है।' उन्होंने कहा कि 1992 में 12 साल की उम्र में वह बाला साहेब से प्रभावित हो गए और 1998 में आधिकारिक रूप से शिव सेना से जुड़ गए। इस दौरान हिंदुत्व विचारधारा का अनुसरण करते हुए उन्होंने कई पदों पर काम किया।
Since last few days people are asking my stand
— Ramesh Solanki (@Rajput_Ramesh) November 26, 2019
Let me be very loud and clear
" जो मेरे श्री राम का नहीं है ( Congress )
वो मेरे किसी काम का नहीं है "
I once again thank Adibhai for giving me love and respect, it was wonderful experience working with you #JaiSriRam pic.twitter.com/v9n8IssWzP
सोलंकी ने आगे कहा, 'इस दौरान उन्होंने किसी पद या टिकट की मांग नहीं की। महाराष्ट्र में सरकार बनने और शिव सेना के मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर बहुत बधाई। मगर मेरी आत्मा मुझे कांग्रेस के साथ काम करने की अनुमति नहीं देती है। मैं आधे-अधूरे मन से काम नहीं कर सकता। यह मेरे पद, मेरी पार्टी और साथियों के लिए सही नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'इसलिए बहुत ही भारी मन से मैंने जिंदगी का सबसे मुश्किल फैसला लिया है।'
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'कहावत है कि जब जहाज डूबता है तो सबसे पहले चूहे कूदकर भागते हैं। मगर मैं अपनी पार्टी को जब छोड़ रहा हूं जब वह शीर्ष पर है।'