फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Crime News: 19 cops injured and many vehicles damaged in mob attack in steel factory

महाराष्ट्र: पालघर की फैक्टरी में उपद्रव, 19 पुलिकर्मी घायल; 12 वाहनों में तोड़फोड़ 

Sun, 08 May 2022 11:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 08 May 2022 11:48 AM IST
सार

फैक्टरी में हुए उपद्रव में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं 12 वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई। इस मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
Maharashtra Crime News: 19 cops injured and many vehicles damaged in mob attack in steel factory
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में एक फैक्टरी में हुए उपद्रव में 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं 12 वाहनों के साथ तोड़फोड़ की गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, यह घटना तब हुई जब फैक्टरी में भीड़ ने हमला किया और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची थी। इस मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पालघर के बोइसर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित कंपनी में मजदूर संगठन को लेकर विवाद लंबे समय से चल रहा है। शनिवार को यूनियन के 100 से ज्यादा लोगों ने फैक्टरी हमला कर दिया और यहां काम कर रहे श्रमिकों और अधिकारियों को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान परिसर में तोड़फोड़ भी गई।
विज्ञापन

 

 

जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रवियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर भी हमला कर दिया। पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया  इस हमले में 19 पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची है। वहीं पुलिस के 12 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि, इस मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्थिति अभी नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed