फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Council elections: ShivSena MLAs not keen to transfer excess votes to NCP and Congress

Maharashtra: MLC चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी में मतभेद, एनसीपी और कांग्रेस से खफा शिवसेना विधायक!

Sun, 19 Jun 2022 03:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Jun 2022 03:24 PM IST
सार

विधानपरिषद चुनाव के लिए महाराष्ट्र की 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान पर हैं। भाजपा ने यहां पांच उम्मीदवारों को नामित किया है तो शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Council elections: ShivSena MLAs not keen to transfer excess votes to NCP and Congress
शरद पवार और उद्धव ठाकरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतभेद की खबरें सामने आई हैं। दरअसल, शिवसेना के विधायकों ने अपने अतिरिक्त वोट कांग्रेस व राकांपा के उम्मीदवारों को हस्तांतरित करने से इनकार कर दिया है। पार्टी के विधायकों ने इस बारे में शीर्ष नेतृत्व को भी जानकारी दे दी है। हालांकि, शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व की ओर से अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी के एक विधायक ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि शिवसेना के पास छह से सात अतिरिक्त वोट हैं, लेकिन हम अपने वोट राकांपा और कांग्रेस को हस्तांतरित नहीं करना चाहते हैं। इस बारे में नेतृत्व को जानकारी दे दी गई है। अब उन्हें ही फैसला करना है। हालांकि, चुनाव के संबंध में आज शाम एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे व महाविकास अघाड़ी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच चर्चा होगी। 
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव के बाद से सतर्क 
पार्टी के एक विधायक ने बताया कि शिवसेना के विधायक राज्यसभा चुनाव के बाद से सतर्क हैं। हम पहले की तरह झटका नहीं खाना चाहते। दरअसल, शिवसेना के दूसरे उम्मीदवार संजय पवार पहले दौर में आगे चल रहे थे। हालांकि, बाद में वह भाजपा उम्मीदवार से चुनाव हार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग होटलों में रुके विधायक
चुनाव से पहले सभी पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को मुंबई के होटलों में रुकवाया है। महाविकास अघाड़ी में शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के विधायक अलग-अलग होटलों में ठहराए गए हैं। वहीं भाजपा ने भी अपने विधायकों को एक होटल में रुकवाया है। इसके बाद से ही मतभेद की खबरें सामने आना शुरू हो गई थीं। 


10 सीटों पर 11 उम्मीदवार
विधानपरिषद चुनाव के लिए महाराष्ट्र की 10 सीटों पर 11 उम्मीदवार मैदान पर हैं। भाजपा ने यहां पांच उम्मीदवारों को नामित किया है तो शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के दांव के बाद महाविकास अघाड़ी के लिए अपने सभी छह उम्मीदवारों को विधानपरिषद चुनाव जिताना एक चुनौती बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed