फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Corona examination made cheap in private lab, 2200 will have to be given instead of 4500 rupees

महाराष्ट्र: प्राइवेट लैब में सस्ती हुई कोरोना की जांच, 2400 रुपये तक घटी कीमतें

Sun, 14 Jun 2020 06:42 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 14 Jun 2020 06:42 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Corona examination made cheap in private lab, 2200 will have to be given instead of 4500 rupees
फाइल फोटो - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में निजी लैब से कोरोना की जांच कराने के लिए अब कम कीमत चुकानी होगी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि सरकार ने निजी लैब से जांच की कीमत 4500 रुपये से घटाकर 2200 रुपये कर दी है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


टोपे ने कहा, अस्पतालों से वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) के जरिये मुंह की लार के नमूने एकत्र करने के लिए 2200 रुपये लिए जाएंगे, जबकि घर से नमूने एकत्र करने के लिए 2800 रुपये देने होंगे। इससे पहले यह कीमत क्रमश: 4500 और 5200 रुपये थी। निजी लैब अब इससे ज्यादा नहीं वसूल पाएंगे। अगर निजी लैब ज्यादा दाम वसूलते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही टोपे ने दावा किया कि यह नई दरें देश में सबसे कम होंगी। महाराष्ट्र में कोरोना की जांच के लिए 91 निजी लैब हैं।
विज्ञापन


मुंबई में 1233 पुलिसकर्मी स्वस्थ हुए: देशमुख

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने शनिवार को कहा कि मुंबई पुलिस के 1233 जवान कोरोना महामारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इनमें से 334 ड्यूटी पर भी लौट चुके हैं। हमने पुलिसकर्मियों पर गर्व है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी निभाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। आंकड़ों के मुताबिक, 12 जून तक महाराष्ट्र में 35 पुलिसकर्मियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। इनमें से मुंबई के 21 और बाकी अन्य जगहों से हैं। राज्य में 197 पुलिस अधिकारी और 1211 जवान कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के लिए समान अवसर अब भी सपना: हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने देश में बढ़ते कोरोना के मामलों और प्रवासी संकट पर चिंता जताते हुए कहा, इस महामारी ने दिखा दिया कि सांविधानिक गारंटी होने के बावजूद सभी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने वाला समाज अब भी सपने की तरह है। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एए सैयद की पीठ ने कहा, कोरोना महामारी और लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है और दिखाया कि मजदूरों की हालत कितनी दयनीय है। पीठ ने जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed