फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress take legal action against actor Kangana Ranaut for her defamatory statement against Mahatma Gandhi

महाराष्ट्र: महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर मुसीबत में कंगना, कांग्रेस ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

Wed, 17 Nov 2021 02:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 17 Nov 2021 02:08 PM IST
सार

कंगना रणौत द्वारा महात्मा गांधी पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Maharashtra Congress take legal action against actor Kangana Ranaut for her defamatory statement against Mahatma Gandhi
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक के बाद एक विवादित बयानों से अभिनेत्री कंगना रणौत की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब महात्मा गांधी पर उनके द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। यह बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस मुंबई पुलिस के सामने अभिनेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी। 

विज्ञापन


क्या कहा था कंगना ने 
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक...आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। अभिनेत्री ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे थे। दूसरा गाल आगे करने से सिर्फ भीख मिलती है, आजादी नहीं। इसलिए अपने नायकों को चयन सोच समझ कर कीजिए। 
विज्ञापन


पहले आजादी को लेकर दिया था बयान 
महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से पहले कंगना रणौत ने देश की आजादी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 1947 में हमें आजादी नहीं भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इन्हीं बयानों के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed