{"_id":"5d2cafe38ebc3e6cce127f22","slug":"maharashtra-congress-new-president-balasaheb-thorat-meets-sonia-and-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने की सोनिया और राहुल से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने की सोनिया और राहुल से मुलाकात
Mon, 15 Jul 2019 10:24 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 15 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
बालासाहेब थोराट, राहुल गांधी, सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने सोमवार को पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक थोराट की कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत थी और इसमें उन्होंने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे जाने पर उनका आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Delhi: Maharashtra Congress Chief, Balasaheb Thorat, met Congress leaders Sonia Gandhi and Rahul Gandhi, earlier today. pic.twitter.com/qwZWNkY5u3
— ANI (@ANI) July 15, 2019
विज्ञापन
दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश के पार्टी नेतृत्व में बड़े बदलाव करते हुए शनिवार को थोराट को अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके साथ ही 5 अन्य नेताओं को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन