फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Congress chief Nana Patole slammed center and appealed youth to join congress

महाराष्ट्र: कांग्रेस अध्यक्ष पटोले ने केंद्र पर बोला हमला, युवाओं से की साथ आने की अपील

Sun, 01 Aug 2021 05:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 Aug 2021 05:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि युवाओं को केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जंग में आगे आना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह आजादी के लिए एक नई लड़ाई की तरह है। 

विज्ञापन
Maharashtra Congress chief Nana Patole slammed center and appealed youth to join congress
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि के मौके पर पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में नाना पटोले ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार लोगों से उनकी आजादी छीन रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी व्यवस्था का हिस्सा है जिसने देश की आजादी के संघर्ष में कोई योगदान नहीं दिया है। 

विज्ञापन


पटोले ने कहा, 'आजादी से पहले, अंग्रेजों ने लोकमान्य तिलक के खिलाफ उनके विरुद्ध लिखने के पर मामला दर्ज किया था। अब वैसी ही स्थिति है। मीडिया संस्थानों को मोदी सरकार निशाना बना रही है। हमें अपनी आजादी के लिए फिर से जंग लड़ने की जरूरत है। हाल ही में, मुझे कश्मीर का एक युवा मिला था जिसने मुझे बताया कि उसने यूपीएससी पास होने के बाद नौकरशाही से इस्तीफा दे दिया। उसने इसका आरोप केंद्र पर लगाया और कहा कि उसे इसलिए नौकरी छोड़नी पड़ी क्योंकि वह मुसलमान था।'
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, मैं देश के युवाओं से अपील करता हं कि आगे आएं और केंद्र के खिलाफ आजादी के लिए इस नई जंग में कांग्रेस से जुड़ें। इसके साथ ही पटोले ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, देश के विकास में पंडित नेहरू ने जो योगदान दिया है उसके बारे में बोलने के लिए कई दिन चाहिए होंगे। राज्यपाल के तौर पर कोश्यारी को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अब राज भवन भी भाजपा के मुख्यालय की तरह बन कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राज्यपाल कोश्यारी ने कहा था कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की दुनिया में एक शांति के संदेशवाहक की तौर पर दिखने की लालसा देश को बहुत भारी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed