{"_id":"58dc87844f1c1b210d63d942","slug":"maharashtra-congress-and-ncp-sangharsh-yatra-in-ac-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : एसी बस में किसानों के लिए 'संघर्ष यात्रा' पर निकले विपक्षी विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : एसी बस में किसानों के लिए 'संघर्ष यात्रा' पर निकले विपक्षी विधायक
amarujala.com- presented by: अजय कुमार सिंह
Updated Thu, 30 Mar 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
एसी बस में संघर्ष यात्रा
- फोटो : NDTV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में किसानों की बदहाली के लिए विपक्षी पार्टियां संघर्ष यात्रा पर निकली है। इस संघर्ष यात्रा में कांग्रेस और एनसीपी शामिल हैं। लेकिन इस यात्रा से एक नया विवाद जुड़ गया है, क्योंकि एसी बस में सवार होकर विपक्षी विधायक किसानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस बस पर मर्सिडीज बेंज का स्टीकर भी लगा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। लेकिन कांग्रेस और एनसीपी बजट सत्र को छोड़कर बुधवार को यात्रा पर निकल गए। विदर्भ से इस यात्रा की शुरुआत की गई है। ये यात्रा राज्य के उन इलाकों से गुजरेगी जहां किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। किसान की कर्जमाफी इस यात्रा का मुख्य एजेंडा है। इस दरमियान 16 जिलों से यह संघर्ष यात्रा निकलेगी। विदर्भ के चंद्रपुर जिले से शुरू हुई ये यात्रा 16 जिले से होते हुए 4 अप्रैल हो मुंबई से करीब पनवेल में खत्म होगी।
विज्ञापन
विपक्षी दलों की एसी बस में यात्रा करने पर बीजेपी सवाल उठा रही है। मंत्री विनोद तावड़े ने संघर्ष यात्रा को एसी बस से घूमते विपक्षी नेताओं की पिकनिक करार दिया है। उधर, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा है कि एसी बस का मुद्दा किसान कर्जमाफी के मुद्दे से ध्यान हटाने की सत्ता पक्ष की कोशिश है।
विज्ञापन