फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Shinde Shiv Sena UBT Aaditya Thackeray BJP MLA Ganpat Gaikwad Firing SC ST Act woman abuse

महाराष्ट्र फायरिंग: भाजपा MLA गायकवाड़ पर SC-ST कानून के तहत भी केस; आदित्य ठाकरे का आरोप- गैंगवार जैसा मंजर

Sun, 04 Feb 2024 04:31 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 04 Feb 2024 04:31 PM IST
सार

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता पर गोली चलाने के मामले में भाजपा विधायक कठघरे में हैं। विपक्षी खेमा- शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र में गैंगवार जैसे हालात हैं। इसी से जुड़ी घटना में महिला से दुर्व्यवहार को लेकर एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maharashtra CM Shinde Shiv Sena UBT Aaditya Thackeray BJP MLA Ganpat Gaikwad Firing SC ST Act woman abuse
शिवसेना यूबीटी विधायक आदित्य ठाकरे (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में सत्ताधारी दल- शिवसेना के एक नेता पर गोली चलाने की घटना में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है। विपक्षी खेमे- शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदेश की सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। आदित्य का आरोप है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेत-त्व में महाराष्ट्र में गैंगवार जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक गिरोह युद्ध छिड़ गया है। तीसरा गिरोह 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले में डूबा हुआ है। इसलिए उसके पास सिर उठाने का समय नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले ठाणे जिले में एक पुलिस स्टेशन के भीतर एक स्थानीय शिवसेना नेता पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार विधायक गणपत गायकवाड़ को शनिवार को 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें गणपत गायकवाड़ और दो अन्य को शाम को उल्हासनगर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। 
विज्ञापन


शिवसेना नेता और एक अन्य व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के आरोपी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार (रोकथाम) कानून (SC-ST Act) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि एक ग्रामीण की शिकायत पर महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में भाजपा विधायक पर एससी-एसटी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़
गणपत गायकवाड़, कल्याण ईस्ट सीट से भाजपा विधायक हैं। गायकवाड़ तीन बार के विधायक है और साल 2009 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। गणपत गायकवाड़ दो बार निर्दलीय विधायक रहे हैं। गायकवाड़ ने सुलभा गायकवाड़ से शादी की है और इनके तीन बच्चे वैभव गायकवाड़, सयाली गायकवाड़ और प्रणव गायकवाड़ हैं। वहीं शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ कोरपोरेटर हैं और सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। महेश गायकवाड़ उल्हासनगर शिवसेना के प्रमुख भी हैं। 


पुलिस स्टेशन में हुई फायरिंग
भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवेसना नेता महेश गायकवाड़ के बीच कल्याण ईस्ट में एक संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इस मुद्दे पर दोनों पक्ष बीती 31 जनवरी को आमने-सामने आ गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्ष इसी मामले में शिकायत करने के लिए शुक्रवार शाम को उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। आरोप के मुताबिक थाने में पुलिस के सामने ही विवाद इतना बढ़ा कि भाजपा विधायक ने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed