फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: CM Shinde's reaction on Fadnavis' resignation offer from the post of Deputy CM, know what he said

Maharashtra: उपमुख्यमंत्री पद से फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर आई CM शिंदे की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

Wed, 05 Jun 2024 06:30 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 05 Jun 2024 06:30 PM IST
सार

मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित किया। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्स सरकार से मुक्त करने का प्रस्ताव दिया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हार के पहलुओं पर विचार करने और सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे दावों का मुकाबला करने में वे असफल रहे हैं।

विज्ञापन
Maharashtra: CM Shinde's reaction on Fadnavis' resignation offer from the post of Deputy CM, know what he said
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उप सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को लोकसभा चुनाव का परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित किया। इसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम एकनाथ शिंदे को उन्हें राज्स सरकार से मुक्त करने का प्रस्ताव दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हार के पहलुओं पर विचार करने और सुधार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे दावों का मुकाबला करने में वे असफल रहे हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश की 48 लोकसभा सीट में से एनडीए को सिर्फ 17 सीटें मिलीं। जिसमें भाजपा को 9, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) को 7 और एनसीपी (अजित पवार) को 1 सीट मिली है। वहीं इंडी ब्लॉक महाराष्ट्र में 30 सीटों पर विजयी रही। इस हार के बाद उपमुख्यमंत्री ने हार की जिम्मेदारी ली और अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवींस के इस्तीफा देने की बात से पार्टी को भी बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र में भाजपा और पार्टी की स्थिति देखने के बाद उपमुख्यमंत्री ने यह फैसला किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं देश की जनता को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनने के लिए अपना आशीर्वाद दिया। महाराष्ट्र में हमें अपेक्षित नतीजे प्राप्त नहीं हुए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को जो झटका लगा उसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। क्योंकि पार्टी का नेतृत्व मैं कर रहा था। मैं विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में भाजपा को पूरा समय देना चाहता हूं। मैं भाजपा के आलाकमान से अनुरोध कर रहा हूं कि वे मुझे सरकार की जिम्मेदारियों से मुक्त करें। ताकि मैं आगामी चुनाव के लिए कड़ी मेहनता कर सकूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान के बाद से ही पार्टी के अन्य नेताओं ने प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ही बयान के बाद कहा कि चुनावी हार सामूहिक जिम्मेदारी है, तीनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव में काम किया। हम सामूहिक रूप से विपक्ष का सामना करने में विफल रहे हैं। वोट शेयर देखा जाए तो मुंबई में महायुती को 2 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। पिछले दो सालों में सरकार ने राज्य में कई अच्छे काम भी किए हैं। मैं खुद देवेंद्र फडणवीस से बात करूंगा, हम आगे भी साथ मिलकर काम करते रहेंगे। 

वहीं शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने कहा कि एनडीए ने हर जगह अच्छा प्रदर्शन किया। परिस्थितियों कभी स्थायी नहीं होती हैं। आने वाले समय में स्थिति बदलेगी। हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जो गलतियां हमने की हैं, उनका विश्लेषण करेंगे और अगली बार मजबूती से जीतेंगे।

उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की बात पर मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में सीटें कम आने की जिम्मेदारी ली है, वे सरकार में बने रहेंगे और संगठन के साथ काम की करेंगे। 
भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि यह उनका निजी बयान था। कोर रूम में इस बारे में (फडणवीस के इस्तीफे के बारे में) कोई चर्चा नहीं हुई। केंद्रीय नेतृत्व इस पर फैसला करेगा।

उप मुख्यमंत्री के देवेंद्र फडणवीस ने बयान पर विजय वडेट्टीवर ने कहा कि भाजपा का आंतरिक मामला है। हमें इस पर कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। जनता ने भाजपा को नकारा है। केंद्र और राज्य दोनों जगह वे विफल रहे हैं। अगर वे जिम्मेदारी ले रहे हैं, तो उनकी पार्टी फैसला लेगी। देवेंद्र फडणवीस राज्य में भाजपा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, यदि वे जीत का श्रेय लेने के लिए तैयार थे तो हार की जिम्मेदारी भी उन्हें लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed