फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Shinde dismisses Uddhav's threat over demolition of Shiv Sena (UBT) shakha

Maharashtra: 'दिवाली उत्सव के दौरान माहौल खराब करने गए थे उद्धव, लोगों ने अपनी ताकत दिखाई', CM शिंदे का पलटवार

Sun, 12 Nov 2023 04:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Nov 2023 04:08 PM IST
सार

Maharashtra: एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना यूबीटी के कई वरिष्ठ नेता उद्धव ठाकरे के साथ थे, लेकिन शिवसेना नेता नरेश म्हस्के उनसे मुकाबला करने में काफी थे। मुंब्रा में शिवसैनिकों के पटाखे फोड़ने से वे वहां से चले गए।

विज्ञापन
Maharashtra CM Shinde dismisses Uddhav's threat over demolition of Shiv Sena (UBT) shakha
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को ठाणे जिले में अपनी पार्टी की शाखा को तोड़े जाने पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की नाराजगी को खारिज किया और इसे खोखली धमकी करार दिया। शिंदे यहां दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने जब शनिवार को मुंब्रा में जाने का प्रयास किया तो उन्हें वापस लौटना पड़ा।. 

विज्ञापन


उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गिराए गए शाखा कार्यालय का दौरान करने मुंब्रा गए थे, लेकिन उन्हें एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। शिंदे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए। 
विज्ञापन


स्थिति तनावपूर्ण होने पर ठाकरे और उनकी पार्टी के सहयोगी ध्वस्त शाखा से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित स्थल से चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ठाकरे की यात्रा कुछ और नहीं बल्कि दिवाली उत्सव के दौरान बाधा पैदा करने का प्रयास था। उन्होंने कहा, 'उद्धव ठाकरे की यात्रा के दौरान मुंब्रा के लोगों ने अपनी शक्ति दिखाई। लोगों की ताकत के सामने कुछ भी काम नहीं करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना यूबीटी के कई वरिष्ठ नेता उद्धव ठाकरे के साथ थे, लेकिन शिवसेना नेता नरेश म्हस्के उनसे मुकाबला करने में काफी थे। उन्होंने कहा, 'मुंब्रा में शिवसैनिकों के पटाखे फोड़ने से वे वहां से चले गए। शक्ति प्रदर्शन इतना शक्तिशाली था कि उन्हें (शिवसेना यूबीटी नेताओं को) जल्दबाजी में पीछे हटना पड़ा।'


उन्होंने आगे दावा किया कि हाल के ग्राम पंचायत चुनावों में शिवसेना यूबीटी को सातवें स्थान पर फेंक दिया गया था और अगले चुनावों में वे 10 वें स्थान पर फिसल जाएंगे, और लोग उन्हें करारा जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने शाखा की जमीन के अतिक्रमण के बारे में उद्धव ठाकरे के आरोपों का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि वह उत्सव के माहौल को खराब नहीं करेंगे और अपने काम के जरिए आरोपों का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed