{"_id":"660e78e7b33aea58d701d81d","slug":"maharashtra-cm-eknath-shinde-taunt-uddhav-thackeray-in-sambhajinagar-rally-for-lok-sabha-election-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'तस्वीरें लेने हेलीकॉप्टर से गए', सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'तस्वीरें लेने हेलीकॉप्टर से गए', सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर तंज
Thu, 04 Apr 2024 03:33 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:33 PM IST
सार
शिंदे ने कहा कि 'हेलीकॉप्टर में यात्रा करने और खेती करने के लिए मेरी आलोचना की जा रही है। अगर एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन गया है तो इसमें इतना दर्द क्यों हो रहा है?
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को एक जनसभा के दौरान पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। सीएम शिंदे ने कहा कि खेती करके हेलीकॉप्टर में यात्रा करना ज्यादा अच्छा है न कि सिर्फ तस्वीरें लेने के लिए हेलीकॉप्टर में घूमना। शिंदे महाराष्ट्र के हिंगोली में पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे, इसी दौरान सीएम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा।
उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
शिंदे ने कहा कि 'हेलीकॉप्टर में यात्रा करने और खेती करने के लिए मेरी आलोचना की जा रही है। अगर एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन गया है तो इसमें इतना दर्द क्यों हो रहा है? खेती करने के लिए हेलीकॉप्टर में घूमना ज्यादा अच्छा है न कि तस्वीरें लेने के लिए।' सीएम ने कहा कि 'जब मैं खेती करता था तो मेरे हाथ जमीन तक पहुंचते थे और मैं जमीन से जुड़ा रहा।' एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने बगावत कर दी थी, जिसकी वजह से शिवसेना दो धड़ों में बंट गई। इसके चलते उद्धव ठाकरे को सीएम पद से हाथ धोना पड़ा था। उद्धव ठाकरे फोटोग्राफी के शौकीन हैं और पूर्व में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के किलों के हवाई शॉट लेकर एक फोटो बुक प्रकाशित की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है।
एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के अलावा भाजपा और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं। महायुति का मुकाबला महाविकास अघाड़ी से है, जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं। सीएम ने मराठा आरक्षण पर कहा कि 'हमने लोगों से किया वादा पूरा किया, लेकिन कुछ लोग इससे राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रहे हैं और इसे लेकर मराठा समुदाय के लोगों के सावधान रहना चाहिए।'