फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde reviews preperations for PM Modi visit to Mumbai

Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को जाएंगे मुंबई, अहम परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Wed, 11 Jan 2023 03:07 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 03:07 AM IST
सार

पीएम मोदी इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई मेट्रो लाइन की दो नई लाइन का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde reviews preperations for PM Modi visit to Mumbai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सह्याद्री हाउस में समीक्षा बैठक की। राज्य में एकनाथ शिंदे की सरकार आने के बाद पीएम मोदी का यह पहला महाराष्ट्र दौरा होगा। 
विज्ञापन


पीएम मोदी इस दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई मेट्रो लाइन की दो नई लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी समुद्र में सीवेज के पानी को मिलने से रोकने के लिए मुंबई में दो अस्पतालों और एक नए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे। 
विज्ञापन


समीझा बैठक के दौरान पीएम के दौरे की तैयारियों के अलावा आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में बीजेपी विधायक, सांसद और राज्य के मंत्री भी मौजूद रहे। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार ने कहा, महाराष्ट्र सरकार तेजी से काम कर रही है और अधूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed