फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra CM Eknath Shinde Claimed Luxembourg PM Is Modi Bhakt Davos Visit Germany and Saudi Video Viral

CM Eknath Shinde Video: मुख्यमंत्री शिंदे ने लक्जमबर्ग के PM को बताया मोदी भक्त, बोले- दावोस में यह बात बताई

Fri, 20 Jan 2023 09:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 20 Jan 2023 09:03 AM IST
सार

मंबई में पीएम मोदी की मौजूदगी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने इस बात का भी जिक्र किया कि पीएम मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है।

विज्ञापन
Maharashtra CM Eknath Shinde Claimed Luxembourg PM Is Modi Bhakt Davos Visit Germany and Saudi Video Viral
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने बीते दिन यानी गुरुवार को एक दिलचस्प वाकया लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री भी हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। उन्होंने बताया कि लक्जमबर्ग के पीएम ने मुझसे दावोस में मुलाकात की थी। उन्होंने मुझे बताया कि वह पीएम मोदी के भक्त हैं। उन्होंने मेरे साथ एक फोटो क्लिक की और कहा कि इसे पीएम मोदी को दिखाओ। मैं जर्मनी और सऊदी के कई लोगों से मिला और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं पीएम मोदी के साथ हूं। मैंने कहा मैं उनका ही आदमी हूं। 
विज्ञापन

 
क्या है मामला?
दरअसल, हाल ही में सीएम शिंदे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के लिए दावोस गए थे। यहां उनकी मुलाकात लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल से हुई थी। शिंदे ने बताया कि उसी दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तो मोदी भक्त हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी की लोकप्रियता पर यह बोले शिंदे
मंबई में पीएम मोदी की मौजूदगी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिंदे ने इस बात का भी जिक्र किया कि पीएम मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जब मैं जर्मनी और सउदी के लोगों से मिला, तो वे सिर्फ इतना कहते थे कि क्या आप मोदी के साथ आए हैं। मैं कहता था कि मैंने तो उनके साथ खाना खाया है।


मुंबई को पीएम ने दी थी  38,800 करोड़ की सौगात
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुंबई में लगभग 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन किया, इसमें अंधेरी से दहिसर तक फैला 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है। प्रधानमंत्री ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर रखे गए 20 आपला दवाखाना (स्वास्थ्य क्लीनिक) का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed