{"_id":"61ac04854507b75d813ed8db","slug":"maharashtra-chief-secretary-took-first-dose-of-covid-vaccine-after-10-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: महाराष्ट्र के मुख्य सचिव ने 10 माह बाद ली कोविड टीके की पहली डोज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संक्रमण: महाराष्ट्र के मुख्य सचिव ने 10 माह बाद ली कोविड टीके की पहली डोज
Sun, 05 Dec 2021 05:45 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 05 Dec 2021 05:45 AM IST
सार
महाराष्ट्र में करीब 60 लाख लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ था। देश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्यों में एक है महाराष्ट्र।
विज्ञापन
कोरोना टीका
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में सर्वाधिक कोरोना संक्रमण वाले राज्य महाराष्ट्र के मुख्य सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने कोविड टीके की पहली डोज शनिवार को ली। 59 साल के देबाशीष कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर तैनात हैं। देश में 10 महीने पहले मार्च में टीकाकरण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने देरी की विशेष वजह नहीं बताई। यह उनका निजी निर्णय था। माना जा रहा है कि उन्होंने टीका महाराष्ट्र नए विधानसभा सत्र को देखते हुए लिया, जहां बिना टीका शीत सत्र में आने की अनुमति किसी को नहीं है। यह सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में करीब 60 लाख लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ था।
विज्ञापन