{"_id":"62472b981ca5461eab315091","slug":"maharashtra-chief-minister-udhav-thackeray-is-not-angry-with-home-minister-dileep-patil-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: गृह मंत्री पाटिल से नाराज नहीं हैं मुख्यमंत्री ठाकरे, नाराजगी की खबरों को बताया आधारहीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: गृह मंत्री पाटिल से नाराज नहीं हैं मुख्यमंत्री ठाकरे, नाराजगी की खबरों को बताया आधारहीन
Fri, 01 Apr 2022 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:13 PM IST
सार
ऐसी अटकलें थीं कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोप पर वलसे पाटिल के जवाब से ठाकरे खुश नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार भाजपा के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। उनके बंगले से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने गृह मंत्री पाटिल से नाराजगी की खबरों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा कि मुझे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर पूरा भरोसा है और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। गृहमंत्री से नाराजगी की खबरें आधारहीन और भ्रामक हैं। वहीं, वलसे पाटिल ने भी इस खबर का खंडन किया कि मुख्यमंत्री उनसे नाराज हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सुबह ठाकरे के साथ हुई बैठक प्रशासनिक कामकाज के लिए पहले से तय थी। मैं शाम को फिर से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हूं। वलसे पाटिल ने इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि भाजपा के नेताओं को फंसाने के लिए संजय पांडेय को मुंबई का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
क्या था मामला
ऐसी अटकलें थीं कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोप पर वलसे पाटिल के जवाब से ठाकरे खुश नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार भाजपा के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। वलसे पाटिल ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा की थी। राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा थी कि इसको लेकर ठाकरे न केवल नाराज थे बल्कि उन्होंने पिछले हफ्ते मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर अपना रोष भी जाहिर किया था।