फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Chief Minister Udhav Thackeray is not angry with Home Minister Dileep Patil Latest Update

महाराष्ट्र: गृह मंत्री पाटिल से नाराज नहीं हैं मुख्यमंत्री ठाकरे, नाराजगी की खबरों को बताया आधारहीन

Fri, 01 Apr 2022 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 01 Apr 2022 10:13 PM IST
सार

ऐसी अटकलें थीं कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोप पर वलसे पाटिल के जवाब से ठाकरे खुश नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार भाजपा के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है।

विज्ञापन
Maharashtra: Chief Minister Udhav Thackeray is not angry with Home Minister Dileep Patil Latest Update
उद्धव ठाकरे - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। उनके बंगले से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ठाकरे ने गृह मंत्री पाटिल से नाराजगी की खबरों को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ठाकरे ने कहा कि मुझे अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों पर पूरा भरोसा है और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। गृहमंत्री से नाराजगी  की खबरें आधारहीन और भ्रामक हैं। वहीं, वलसे पाटिल ने भी इस खबर का खंडन किया कि मुख्यमंत्री उनसे नाराज हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सुबह ठाकरे के साथ हुई बैठक प्रशासनिक कामकाज के लिए पहले से तय थी। मैं शाम को फिर से मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा हूं। वलसे पाटिल ने इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि भाजपा के नेताओं को फंसाने के लिए संजय पांडेय को मुंबई का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला
ऐसी अटकलें थीं कि विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोप पर वलसे पाटिल के जवाब से ठाकरे खुश नहीं हैं। फडणवीस ने कहा था कि राज्य सरकार भाजपा के नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रच रही है। वलसे पाटिल ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा की थी। राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा थी कि इसको लेकर ठाकरे न केवल नाराज थे बल्कि उन्होंने पिछले हफ्ते मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर अपना रोष भी जाहिर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed