{"_id":"6357cfb3205a9252bc0f9e2a","slug":"maharashtra-chief-minister-eknath-shinde-says-farmers-affected-by-excessive-rains-will-be-given-compensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बारिश से प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर CM शिंदे ने की घोषणा, कैबिनेट विस्तार का दिया संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बारिश से प्रभावित किसानों के मुआवजे को लेकर CM शिंदे ने की घोषणा, कैबिनेट विस्तार का दिया संकेत
Tue, 25 Oct 2022 05:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 25 Oct 2022 05:30 PM IST
सार
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को बारिश से हुए फसल के नुकसान का आकलन करने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी कैबिनेट में विस्तार के भी संकेत दिए।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
विस्तार
हाल ही में हुई बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। इस बाबत महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को बारिश से हुए फसल के नुकसान का आकलन करने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उनका ये आश्वासन तब आया है जब हाल ही में बारिश से प्रभावित कुछ गांवों का दौरान करने के बाद राज्य के पूर्व सीएम ने वर्तमान सरकार पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
कैबिनेट में विस्तार का दिया संकेत
विदर्भ क्षेत्र के गढ़चिरौली जिले के दौरे से पहले नागपुर हवाई अड्डे पर सीएम एकनाथ शिंदे ने अपनी सरकार के कामों को भी गिनाया। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले तीन महीनों में लोगों के हित में 72 बड़े फैसले लिए हैं। विपक्ष पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष की आलोचना का जवाब उनकी सरकार अपने किए कामों को दिखाकर देगी। इस दौरान उन्होंने अपनी कैबिनेट में विस्तार का भी संकेत दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का विस्तार उचित समय पर होगा।
विज्ञापन
किसानों को मिलेगा मुआवजा
हाल ही में राज्य के कुछ हिस्सों में हुई अत्यधिक बारिश के कारण प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इस बाबत निर्देशित किया है। उनसे कहा गया है कि युद्ध स्तर पर नुकसान का आकलन किया जाए। सीएम शिंदे ने कहा कि प्रभावित किसानों को मुआवजा मिलेगा, उन्हें उनके मौजूदा हालात पर छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
कांग्रेस पर किया पलटवार
इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता नाना पटोले पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रचंड बहुमत से बनी है। इतना ही नहीं, पिछले तीन महीनों में उनकी सरकार ने "जनहित में 72 बड़े फैसले" लिए हैं। विपक्ष पर पलटवार करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में भाजपा को 397 सीटें मिलीं और बालासाहेबंची शिवसेना को 243 सरपंच मिले हैं। इस बड़ी जीत ने विपक्ष को डरा दिया है। विपक्षी दलों को हमारी आलोचना करने दें, हम उन्हें अपने काम से जवाब देंगे।