फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra Central Railway temporarily restricts sale of platform tickets at 14 stations

Railways: मध्य रेलवे का बड़ा फैसला, 14 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध

Mon, 30 Dec 2024 10:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 10:34 PM IST
सार

Central Railway: मध्य रेलवे ने नए साल पर रेलवे स्टेशनों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए खास इंतजाम किए हैं। भीड़ को देखते हुए 14 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
maharashtra Central Railway temporarily restricts sale of platform tickets at 14 stations
इंडियन रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य रेलवे ने साल के अंत में होने वाली भीड़ को देखते हुए चुनिंदा प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। 29 दिसंबर से 14 प्रमुख रेलवे स्टेशनों प्लेटफर्म टिकट नहीं मिलेंगे। ये प्रतिबंध महाराष्ट्र के 13 और कर्नाटक के एक पर लगाया गया है। इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की ब्रिकी पर 2 जनवरी, 2025 तक रोक रहेगी।
विज्ञापन


मध्य रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिन स्टेशनों पर टिकट ब्रिकी पर रोक रहेगी। उनमें मुंबई महानगर क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस ठाणे, कल्याण और पनवेल स्टेशन शामिल हैं। अन्य स्टेशनों में महाराष्ट्र में पुणे, नागपुर, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, सोलापुर, लातूर और कर्नाटक में कलबुर्गी शामिल हैं।
विज्ञापन


मध्य रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, बीमार व्यक्तियों, बच्चों, अशिक्षित व्यक्तियों और महिला यात्रियों को  छूट दी गई है। अक्टूबर में बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर हुई भगदड़ से चिंतित रेलवे अधिकारियों ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ से बचने के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को प्रतिबंधित करने जैसे कदम बार उठाता रहता है। 27 अक्टूबर को मुंबई के पश्चिमी रेलवे के बांद्रा स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण उत्तर भारत की ओर जाने वाली एक अनारक्षित ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय दस यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप नए साल में ट्रेन से सफर की योजना बना रहे है तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रेलवे एक जनवरी 2025 से रेलवे ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव करने जा रहा है। 31 दिसंबर 2024 की रात्रि 12 बजे के बाद यह समय सारिणी लागू हो जाएगी। पिछले साल भारतीय रेलवे ने ऑल इंडिया रेलवे टाइम टेबल ट्रेन एट ए ग्लांस (TAG) जारी किया था, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी हुआ। ट्रेन एट ए ग्लांस की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी मौजूद है।

 वर्ष 2025 में रेल मंत्रालय की योजना सभी 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और नमो भारत रैपिड रेल (वंदे मेट्रो) को टाइम टेबल में शामिल करने की है। पिछले साल पैसेंजर का कम्फर्ट और ट्रेनों की एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए 64 वंदे भारत ट्रेन और 70 एडिशनल सर्विस शुरू की गईं थी। आमतौर पर रेल मंत्रालय हर साल 30 जून से पहले ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी) वर्किंग शेड्यूल जारी करता है। नया टाइम टेबल 1 जुलाई से प्रभावी होता है। हालांकि, इस साल नॉर्म्स को रिवाइज किया गया था।


महाकुंभ के लिए 3 हजार स्पेशल फेयर ट्रेनों के संचालन
इस टाइम टेबल में आगे लॉन्च होने वाली वंदे भारत ट्रेन का का जिक्र हो सकता है। इस बीच जनवरी-फरवरी 2025 में हो रहे कुंभ के लिए भी रेलवे ने काफी तैयारी की है। करीब 3 हजार स्पेशल फेयर ट्रेनों के संचालन के साथ करीब 1 लाख यात्रियों के रुकने की व्यवस्था भी भारतीय रेल कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed