{"_id":"5d646cc08ebc3e016025dda0","slug":"maharashtra-cabinet-minister-relatives-said-jaydutt-became-minister-after-spending-50-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री पर रिश्तेदार ने साधा निशाना, कहा- 50 करोड़ खर्च कर मंत्री बने जयदत्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री पर रिश्तेदार ने साधा निशाना, कहा- 50 करोड़ खर्च कर मंत्री बने जयदत्त
Tue, 27 Aug 2019 05:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
एनसीपी से शिवसेना में गए जयदत्त क्षीरसागर पर महाराष्ट्र कैबिनेट में जगह पाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का आरोप लगा है। आरोप उनके रिश्तेदार संदीप क्षीरसागर ने बीड में एक रैली के दौरान लगाया।जयदत्त इसी साल सांसद पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से शिवसेना में शामिल हुए थे। उन्हें देवेंद्र फड़नवीश सरकार में 16 जून को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। मुंबई से 380 किलोमीटर दूर शिव स्वराज्य यात्रा के दौरान संदीप ने कहा, ‘मेरे चाचा ने मंत्री बनने के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस पैसे से बीड की दशा बदली जा सकती थी।’ जिस समय वह आरोप लगा रहे थे, मंच पर एनसीपी के वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे और कोल्हे भी मौजूद थे।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में एनसीपी के एक और नेता शिवसेना में शामिल
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एनसीपी विधायक दिलीप सोपाल ने पार्टी छोड़ने और शिवसेना में शामिल होने का एलान कर दिया। सोपाल इस समय सोलापुर जिले से बर्शी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह पिछले कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार में राज्य कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को सोलापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सोपाल ने कहा, मैं जल्द शिवसेना में शामिल होऊंगा और राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा। शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नजदीकी सलाहकार ने भी सोपाल के भगवा पार्टी में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। पिछले महीने एनसीपी विधायक पानदुरंगा बारोरा ने शिव सेना का दामन थामा था। वह पालघर जिले के शाहपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिव सेना इस समय केंद्र और महाराष्ट्र दोनों में सत्तारूढ़ भाजपा की मजबूत सहयोगी है। वहीं, कोंकण क्षेत्र के कद्दावर नेता और एनसीपी के पूर्व मंत्री भास्कर जाधव के भी शिव सेना में शामिल होने की चर्चा है।
विज्ञापन