फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra cabinet has decided to rename Ahmednagar district as Ahilya Nagar Know all updates

Maharashtra Cabinet: अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा अहमदनगर; शिंदे कैबिनेट ने बदला नाम

Wed, 13 Mar 2024 04:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 13 Mar 2024 04:23 PM IST
सार

कैबिनेट में लिए गए फैसलों में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने का फैसला भी शामिल है। 

विज्ञापन
Maharashtra cabinet has decided to rename Ahmednagar district as Ahilya Nagar Know all updates
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले किए हैं। शिंदे कैबिनेट ने अहमदगनर जिले का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर दिया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट ने आठ मुंबई रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला किया है। वहीं, पुणे जिले के वेल्हे तालुका का नाम भी राजगढ़ रखने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र कैबिनेट ने फैसला किया है कि ब्रिटिश काल के नाम वाले स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, जिन आठ स्टेशनों के नाम बदले जाने हैं उन्हें मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे संचालित करते हैं। विधायी मंजूरी के बाद प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। राज्य सरकार पहले ही मुंबई सेंट्रल स्टेशन का नाम बदलकर नाना जगन्नाथ शंकर सेठ स्टेशन करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज चुकी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही कैबिनेट ने उत्तान (भायंदर) और विरार (पालघर) के बीच समुद्री लिंक बनाने को भी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में लिए गए फैसलों में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में महाराष्ट्र भवन बनाने के लिए 2.5 एकड़ जमीन खरीदने का फैसला भी शामिल है। गौरतलब है कि इसके लिए बजट प्रस्ताव महाराष्ट्र विधानसभा के पिछले बजट सत्र में राज्य के बजट में पहले ही किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रही थी अहमदनगर का नाम बदलने की मांग
गौरतलब है कि अहमदनगर का नाम बदलने की मांग लंबे समय से चल रही थी। साल 2022 में  भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर जिले का नाम बदलकर “अहिल्यानगर” करने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि अहमदनगर रानी अहिल्यादेवी होलकर का जन्म स्थान है। इसलिए अहमदनगर शहर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करना रानी अहिल्या देवी होलकर का सम्मान करने जैसा है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पडलकर ने लिखा था कि यह सिर्फ उनकी मांग नहीं हैं, बल्कि लोगों की भावना है कि अहमदनगर का नाम अहिल्यानगर हो। उन्होंने कहा कि जब मुगल सैनिक हिंदू मंदिर गिरा रहे थे, तब अहिल्यादेवी होलकर ने उनका पुनर्निर्माण कराकर हिंदू संस्कृति को बचाया था। इसलिए वह हर हिंदू के लिए आदर्श हैं। 


इससे पहले शिंदे सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों का नाम बदलकर क्रमश: छत्रपति संभाजीनगर और धाराशिव कर दिया था। एमवीए सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर कर दिया गया था, लेकिन शिंदे सरकार ने इसमें 'छत्रपति' शब्द जोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed