फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Cabinet expansion Shivsena NCP leaders oath for minister post news in hindi

Maharashtra: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का विस्तार, शिवसेना-राकांपा के इन नेताओं को मिला मंत्री बनने का मौका

Sun, 15 Dec 2024 06:14 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 15 Dec 2024 06:14 PM IST
सार

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद आखिरकार मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बन गई। रविवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया। शाम चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नागपुर में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Maharashtra Cabinet expansion Shivsena NCP leaders oath for minister post news in hindi
महाराष्ट्र मंत्रीमंडल का विस्तार - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने के बाद आखिरकार मंत्रालयों के बंटवारे पर सहमति बन गई। रविवार को नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया। शाम चार बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने नागपुर में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस औक दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार मंच पर मौजूद हैं। शिवसेना और राकांपा के जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनके बारे में यहां जानेंगे।
विज्ञापन


शिवसेना के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
  • शिवसेना के गुलाबराय पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ लीं। वे उत्तर महाराष्ट्र से विधायक हैं। उन्हें दूसरी बार मंत्री बनने का मौका मिला।
  • शिवसेना विधायक दादा भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली।। वे उत्तर महाराष्ट्र के नेता हैं। मालेगांव आउटर से चुने गए थे। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। 
  • विज्ञापन
  • संजय राठौड़ शिवसेना के विधायक हैं। उद्धव-शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। संजय राठौड़ विदर्भ से नेता हैं। दिग्रस सीट से विधायक चुने गए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शिवसेना विधायक उदय सामंत को भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। कोंकण क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं। रत्नागिरी विधानसभा सीट से चुने गए। लगातार पांचवीं बार विधायक बनें।
  • पाटन से शिवसेना विधायक शंभूराज देसाई ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। उन्होंने लगातार तीसरी बार चुनाव जीता।
  • मराठवाड़ा से ताल्लुक रखने वाले संजय शिरसाट ने मंत्री पद की शपथ ली। वे औरंगाबाद पश्चिम से विधायक बने। उन्हें एकनाथ शिंदे का करीबी माना जाता है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने उद्धव गुट के राजू शिंदे को हराया था।
  • मराठा समुदाय के बड़े नेता प्रताप सरनाइक को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। ये ओबला माजीबड़ा से विधायक हैं
  • भरत गोगावले ने फडणवीस सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। वे रायगढ़ जिले के महाड़ से विधायक हैं।
  • प्रकाश आबिटकर को फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। वे राधानगरी सीट से विधायक हैं।
  • आशीष जयसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली। ये रामटेक विधानसभा सीट विधायक हैं।
  • योगेश कदम ने मंत्री पद की शपथ ली। ये दापोली सीट से विधायक हैं।

राकांपा के इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
  • राकांपा के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रिफ ने मंत्री पद की शपथ लीं। एकनाथ शिंदे सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।
  • धनंजय मुंडे को भी फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। 
  • दत्तात्रये भरने को फडणवीस सरकार में मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। इंदापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  • राकांपा के दिग्गज नेता सुनील तटकरे की बेटी अदिती तटकरे ने मंत्री पद की शपथ ली। अदिती पहले भी मंत्री रह चुकी हैं। श्रीवर्धन सीट से विधायक हैं और उद्योग मंत्रालय संभाल चुकी हैं।
  • मराठा समुदाय के बड़े नेता माणिकराव कोकाटे ने मंत्री पद की शपथ ली। ये नासिक के सिन्नरर सीट से चौथी बार विधायक चुने गए। 
  • वरिष्ठ आदिवासी नेता नरहरि झिरवाल को फडणवीस सरकार में शामिल किया गया है। ये डिंडोरी से चार बार विधायक रह चुके हैं। वे डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं।
  • मकरंद जाधव पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली। वाई विधानसभा सीटे से विधायक हैं।
  • बाबा साहेब पाटिल को फडणवीस सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला। ये अहमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
  • इंद्रनील नाइक ने मंत्री पद की शपथ ली। ये पुसाद विधानसभा सीट से विधायक हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed