फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra bus crashed into truck in yavatmal which killed an injured many migrants workers

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में हादसे, सात मजदूरों की मौत, 27 घायल

Tue, 19 May 2020 08:25 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल/ महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल/ महोबा Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 May 2020 08:25 AM IST
सार

  • यवतमाल में मंगलवार सुबह एक ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई।
  • चार मजदूरों की मौत और 15 घायल हो गए हैं।
  • यूपी के महोबा में प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलटा, तीन महिलाओं की मौत

     

विज्ञापन
Maharashtra bus crashed into truck in yavatmal which killed an injured many migrants workers
महाराष्ट्र में बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई है - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में प्रवासी मजदूरों को ले जा रही एक बस के मंगलवार तड़के सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकराने पर तीन प्रवासी मजूदरों तथा बस चालक की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरुल हासन ने बताया कि घटना कोलवन गांव में तड़के साढ़े तीन बजे हुई, जब बस सोलापुर से नागुपर रेलवे स्टेशन जा रही थी।

विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को स्टेशन से झारखंड जाने वाली श्रमिक विशेष ट्रेन पकड़नी थी। उन्होंने बताया कि बस चालक के वाहन पर से संतुलन खोने के बाद वाहन सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराया। ट्रक में सड़क निर्माण का सामान था। अधिकारी ने बताया कि तीन प्रवासी मजदूर और बस चालक की हादसे में मौत हो गई। 22 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलटा, तीन महिलाओं की मौत
वहीं दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को लेकर लौट रहा एक ट्रक सोमवार देर रात झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर महोबा जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक में सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। 

बताया गया कि ट्रक में 25 प्रवासी मजदूर सवार थे। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा कराकर हटवाया, जिसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हो सकी। 

बताया गया कि ट्रक का पीछे का बायां पहिया फटने के कारण दुर्घटना हुई। 25 प्रवासी मजदूर ट्रक से दिल्ली से महोबा आ रहे थे। ट्रक महुआ मोड़ के पास रात 9:15 बजे पहुंचा। तभी उसका पिछला पहिया फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर खाई में जाकर पलट गया।


प्रवासी मजदूर उसके नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों में महोबा के ग्राम चक्का निवासी पुष्पा, हीरा और संतोषी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार वहां पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed