फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra bus accident survivor told about incident whatsapp group

महाराष्ट्र बस हादसा: व्हाट्सएप ग्रुप पर पल-पल की अपडेट दे रहे थे दोस्त, फिर अचानक थम गया शोर

Sun, 29 Jul 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra bus accident survivor told about incident whatsapp group
महाराष्ट्र बस हादसा - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के रायगढ़ में शनिवार को हुए बस हादसे में 33 लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। ये सभी लोग बालासाहेब सावंत कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी थे और राज्य के मशहूर पर्यटन स्थल महाबलेश्वर पिकनिक के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के निदेशक संजय भावे के अनुसार करीब 40 कर्मचारियों ने महाबलेश्वर पिकनिक जाने की तैयारी की थी, लेकिन अंतिम समय में सिर्फ 31 कर्मचारी ही महाबलेश्वर के लिए रवाना हुए थे। जिन कर्मचारियों ने पिकनिक जाने से परहेज किया था, उनके परिवार वालों भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, प्रवीण रणदीवे नामक कर्मचारी ने इस दुखद घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वो भी अपने सभी साथियों के साथ पिकनिक मनाने जाने वाले थे, लेकिन अचानक तबीयत खराब होने की वजह से वो नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी साथी एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। हादसे से पहले वो लगातार ग्रुप पर फोटो और पोस्ट शेयर कर रहे थे। लेकिन 11 बजे के बाद से अचानक ग्रुप पर सन्नाटा छा गया। दोपहर के 12.30 बजे चुके थे, लेकिन किसी का कोई पोस्ट नहीं आया। उन्होंने ग्रुप में मैसेज भी किया, लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं आया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवीण ने सोचा कि शायद खाना खाने के लिए सभी बस से उतरे होंगे, इसलिए जवाब नहीं दे रहे। लेकिन तभी उन्हें जानकारी मिली कि जिस बस से उनके सभी साथी महाबलेश्वर जा रहे थे, वो पोलादपुर स्थित अंबेनली घाट के पास 200 फीट गहरी खाई में गिर गई है। इस घटना ने प्रवीण को स्तब्ध कर दिया। 

उन्होंने बताया कि इस हादसे में उनके जिन साथियों की मौत हुई है, उनमें अधिकतर अविवाहित थे। इस हादसे में उनका एक साथी प्रकाश सावंत बच गया। बस जब खाई में गिरने लगी, ठीक उसी वक्त प्रकाश बस से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। 


प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने सभी मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed