फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra budget 2021 ajit pawar Exemption on stamp duty to women increased tax on alcohol

Maharashtra Budget 2021 Highlights: महिलाओं को स्टांप शुल्क पर छूट, शराब पर बढ़ाया गया टैक्स

Mon, 08 Mar 2021 08:41 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Mon, 08 Mar 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
maharashtra budget 2021 ajit pawar Exemption on stamp duty to women increased tax on alcohol
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार - फोटो : एएनआई

महाराष्ट्र के वित मंत्री अजित पवार ने सोमवार को 10,226 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे का बजट विधानसभा में पेश किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 2021-22 के बजट में महिलाओं को स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट देने का प्रस्ताव किया गया। वहीं, पुणे में 170 किलोमीटर का मुद्रिका मार्ग बनाने की परियोजना की घोषणा की गई, जिस पर करीब 26 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने पेश किया बजट

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने बजट में राजस्व संग्रह 3,68,987 करोड़ रुपये और राजस्व व्यय 3,79,213 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का राज्य की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ा है। संशोधित अनुमान के मुताबिक, 2020-21 में कर राजस्व 2,18,263 करोड़ रुपये रहने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था में मौजूदा नरमी को देखते हुए संशोधित राजस्व अनुमान हासिल करना आसान नहीं होगा, लेकिन सरकार संशोधित लक्ष्य हासिल करने का पूरा प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दिवस पर दिया तोहफा

वित्त मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मैं मौजूदा स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत छूट का प्रस्ताव करता हूं। यह छूट उन महिलाओं को मिलेगी, जिनके नाम पर संपत्ति हस्तांतरित की जाती है या फिर संपत्ति रजिस्ट्री की जाती है। उन्होंने कहा कि इस छूट से राजस्व पर 1,000 करोड़ रुपये का असर पड़ेगा। 

विज्ञापन

शराब पर बढ़ाया गया टैक्स

पवार ने शराब पर राज्य उत्पाद शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव किया। देसी शराब को दो श्रेणी ब्रांडेड और गैर-ब्रांडेड श्रेणी में रखा जाएगा। केवल ब्रांडेड देसी शराब पर विनिर्माण लागत का 220 प्रतिशत या 187 रुपये प्रति लीटर की दर से, जो भी ज्यादा हो, उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा। इससे सरकारी खजाने को 800 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्राप्त होंगे। 

पुणे में बनेगा मुद्रिका मार्ग

बजट में बुनियादी ढांचा विकास के लिये 58,748 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। वित्त मंत्री के मुताबिक, बजट में राजकोषीय घाटा 66,641 करोड़ रुपये अनुमानित है। उन्होंने बताया कि पुणे मुद्रिका मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण का काम इस वर्ष शुरू कर दिया जाएगा। पुणे शहर में बड़ी संख्या में लोगों के यातायात और माल परिवहन के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। मुद्रिका मार्ग बनने से शहर के अंदर भीड़भाड़ कम होगी।

जलमार्ग का होगा विकास

वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा कि मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के आसपास परिवहन के लिए जलमार्ग का विकास किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण के तहत वसई और कल्याण को जोड़ा जाएगा। कोलशेत, काल्हेर, डोंबिवली और मीरा-भायंदर में घाट का निर्माण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed