फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Board 10th Result: 50 year old bmc sweeper kunchikorve mashanna ramappa passes 10th board exam

10th Results: अधिकारियों ने सैलरी बढ़ाने के लिए पढ़ने को कहा तो 50 साल की उम्र में 10वीं पास की, अब करना चाहते हैं ये...

Sat, 18 Jun 2022 07:32 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 07:32 PM IST
सार

बीएमसी में सफाईकर्मी के पद पर तैनात कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा ने  50 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास की है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने काम और पढ़ाई दोनों एक साथ की। 

विज्ञापन
Maharashtra Board 10th Result: 50 year old bmc sweeper kunchikorve mashanna ramappa passes 10th board exam
कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

कहा जाता है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसे चरितार्थ किया है महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा ने। उन्होंने 50 साल की उम्र में दसवीं की परीक्षा पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक, वे बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। 10वीं के बाद वे अब 12वीं में दाखिला लेना चाहते हैं। 

विज्ञापन


बीएमसी के अधिकारी बोले- पढ़ाई करो
उन्होंने बताया कि ये उनका पहला प्रयास था। कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा ने बताया कि ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं होने की वजह से उनकी सैलरी कम थी। इसी के कारण उन्हें ग्रेड्स भी नहीं मिल पा रहे थे। कई बार उन्होंने बीएमसी के अधिकारियों से उन्होंने इस बाबत गुहार लगाई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि पढ़ाई करो, पढ़ाई-लिखाई करने पर सब मिल जाएगा। अधिकारियों की इन बातों से उनके अंदर एक अलग ही जज्बा जग गया। कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने दसवीं में दाखिला लिया।  
विज्ञापन


दिन में काम और नाइट स्कूल में की पढ़ाई
कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा ने बताया कि इस दौरान उन्होंने अपनी नौकरी भी जारी रखी। उन्होंने बताया कि मैं दिन में काम करता था और रात में तीन घंटे नाइट स्कूल में जाकर पढ़ाई करता था। कुंचिकोरवे माशन्ना रामप्पा की पढ़ाई में उनके  बच्चों ने भी मदद की। इतना ही नहीं, रामप्पा ने बताया कि काम के दौरान उनके जो पढ़े-लिखे मजदूर साथी थे उन्होंने भी मेरी काफी मदद की। उन्होंने कहा कि अब वे 12वीं में दाखिला लेना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी हुआ परिणाम
गौरतलब है कि शुक्रवार यानी 17 जून को महाराष्ट्र के राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा दसवीं के परिणाम की घोषणा की है। परीक्षा परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से 17 जून, 2022 को जारी किया गया है। इस साल, महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए 15 मार्च से 4 अप्रैल, 2022 तक राज्य बोर्ड परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में लगभग 14 लाख छात्रों ने भाग लिया था। 


महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 96.94 फीसदी छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जबकि बीते साल कुल 99.95 फीसदी छात्र पास हुए थे। हालांकि, कोरोना के कारण परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया  गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed