{"_id":"60642bc08ebc3e76a253e7ce","slug":"maharashtra-bmc-commissioner-iqbal-singh-statement-on-corona-cases-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ के साये में महाराष्ट्र : दूसरी लहर खामोशी से हो रही खतरनाक, 74 हजार मरीजों में नहीं है कोई लक्षण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खौफ के साये में महाराष्ट्र : दूसरी लहर खामोशी से हो रही खतरनाक, 74 हजार मरीजों में नहीं है कोई लक्षण
Wed, 31 Mar 2021 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:29 PM IST
सार
- महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर शुरू
- 74 हजार मरीजों में कोरोना के लक्ष्ण नहीं
- प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की योजना नहीं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के मामले में दुनियाभर में तीसरे स्थान पर भारत में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना ने तो पूरे राज्य को फिर से अपनी चपेट में ले लिया है। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों पर बीएमएसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने कहा कि यह सच है कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है, मुंबई में सिर्फ 49 दिनों में 91 हजार कोरोना मरीज मिले हैं। लेकिन 74 हजार मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मृत्युदर और हालात काबू में है।
विज्ञापन
इसी हफ्ते 4000 बेड्स की सुविधा
बीएमसी कमिश्नर इकबाल चहल ने बताया कि मुंबई में 9900 अस्पतालों में बेड्स भर चुके हैं, जबकि 4000 बेड्स की सुविधा इस हफ्ते दे दी जाएगी। कोरोना पर काबू पाने के लिए सरकार पूरी तरह से सतर्क और सावधान है। बीएमसी कमिश्नर ने लोगों से भी कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जरूरी उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
सरकार लॉकडाउन नहीं चाहती
बीएमसी कमिश्नर ने बताया कि मुंबई में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या काबू में हैं। ऐसे में शहर में कम से कम सख्ती लागू है। हालांकि मास्क नहीं पहनने और कोरोना नियम के पालन नहीं करने वालों पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। कमिश्नर ने बताया कि सरकार मुंबई में अभी लॉकडाउन लागू करने पर विचार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
रोग से ठीक होने वालों की बढ़ी संख्या
महाराष्ट्र में 3,40,542 संक्रमितों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक 139 मौतों में 72 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है, इसके साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 54,422 पहुंच गई। राज्य में अभी तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 23,77,127 हो गई है।