{"_id":"66e3ff4e0f2c502dae0d5504","slug":"maharashtra-bjp-stages-protest-against-rahul-gandhi-over-quota-remarks-congress-calls-it-drama-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भाजपा ने राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन; कांग्रेस ने बताया नौटंकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भाजपा ने राहुल गांधी के आरक्षण संबंधी बयान के खिलाफ किया प्रदर्शन; कांग्रेस ने बताया नौटंकी
Fri, 13 Sep 2024 02:43 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:43 PM IST
सार
मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा की दहिसर सीट से विधायक मनीषा चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक आरक्षण का विरोध करती रही है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान पर महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि लोगों को राहुल गांधी की आरक्षण विरोध मानसिकता के बारे में बताने के लिए प्रदर्शन करना जरूरी है। वहीं कांग्रेस नेता बालासाहब थोराट ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने और नौटंकी करने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी के बयान पर हुआ था विवाद
राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। हाल ही में अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के छात्रों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा था कि भारत जब एक निष्पक्ष जगह होगी तो कांग्रेस आरक्षण खत्म करने के बारे में विचार करेगी। हालांकि राहुल गांधी ने ये भी कहा कि भारत फिलहाल अभी निष्पक्ष जगह नहीं बना हैं। वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने ये भी आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों से भारत में लोकतंत्र कमजोर था, लेकिन अब यह वापस मजबूती से लड़ रहा है।
भाजपा का प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन
भाजपा ने राहुल गांधी की इसी कथित 'आरक्षण विरोधी' टिप्पणी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की। छत्रपति संभाजीनगर में महाराष्ट्र के आवास मंत्री अतुल सावे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। मुंबई में विरोध प्रदर्शन के दौरान, भाजपा की दहिसर सीट से विधायक मनीषा चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक आरक्षण का विरोध करती रही है। उन्होंने कहा कि गांधी का 'आरक्षण विरोधी' रुख उजागर हो गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने भाजपा के प्रदर्शन को बताया नौटंकी
वहीं कांग्रेस ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन की आलोचना की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहब थोराट ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने और नौटंकी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गांधी ने अपनी टिप्पणी में कभी नहीं कहा कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। थोराट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'भाजपा नेता किस लिए विरोध कर रहे हैं? उन्हें जानकारी को सत्यापित करने की भी आवश्यकता महसूस नहीं होती। लेकिन लोग उनके झूठे बयानों से प्रभावित नहीं होंगे। लोग जानते हैं कि यह भाजपा ही है जो संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी है।'
भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर सिख समुदाय को लेकर भी टिप्पणी की थी, जिस पर भी विवाद हुआ था। राहुल गांधी ने कहा था कि 'भारत में सिख समुदाय के बीच इस बात की चिंता है कि उन्हें पगड़ी, कड़ा पहनने का इजाजत मिलेगी या नहीं? क्या वे गुरुद्वारे जा पाएंगे? यह चिंता सिर्फ सिखों की नहीं बल्कि सभी धर्मों की है।'
राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ भाजपा नेताओं ने बुधवार को सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने कथित तौर पर राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी। भाजपा नेता की इस धमकी के विरोध में शुक्रवार को नागपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
अगर राहुल किसी दिन आतंकियों से भी मिलें तो आश्चर्य नहीं होगा : भाजपा
वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई टिप्पणियों और बैठकों को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि अगर वह किसी दिन आतंकियों के साथ बैठक करें तो उन्हें आश्चर्य नहीं होगा। एक संवाददाता सम्मेलन को शुक्रवार को संबोधित करते हुए दक्षिण बंगलूरू से भाजपा सांसद ने कहा कि आरक्षण हटाने पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी काफी नुकसानदायक है। उन्होंने इल्हान उमर जैसे भारत विरोधी तत्वों के साथ बैठकों के लिए गांधी की आलोचना की और आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता खालिस्तान, पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के एजेंटों के साथ बैठकें कर रहे हैं। अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान, 9 सितंबर (स्थानीय समय) को वाशिंगटन डीसी में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्रों और प्राध्यापकों के साथ बातचीत के दौरान गांधी ने कहा था कि जब देश एक निष्पक्ष स्थान बन जाएगा, तो भारत में आरक्षण प्रणाली को समाप्त कर दिया जाएगा।

#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Police detains Congress workers protesting against BJP over BJP leader Tarvinder Singh Marwah's statement regarding Rahul Gandhi. pic.twitter.com/wY3RyVK8r2
— ANI (@ANI) September 13, 2024