फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra, BJP stages agitation against Ajit Pawar for remark on Sambhaji Maharaj

महाराष्ट्र: संभाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर अजित पवार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Mon, 02 Jan 2023 02:49 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नासिक
पीटीआई, नासिक Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Jan 2023 02:49 PM IST
सार

भाजपा विधायक देवयानी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) हमेशा हिंदुओं के खिलाफ खड़ी है। पवार ने लगातार विवादास्पद बयान दिए हैं।

विज्ञापन
Maharashtra, BJP stages agitation against Ajit Pawar for remark on Sambhaji Maharaj
छत्रपति संभाजी महाराज(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नासिक में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रविवर करंजा चौक पर  किया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पवार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। पिछले हफ्ते राज्य विधानसभा में बोलते हुए पवार ने कथित तौर पर कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज 'धर्मवीर' (धर्म के रक्षक) नहीं थे। भाजपा ने दावा किया है कि एनसीपी नेता की टिप्पणी संभाजी महाराज का अपमान थी।

विज्ञापन


भाजपा विधायक देवयानी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) हमेशा हिंदुओं के खिलाफ खड़ी है। पवार ने लगातार विवादास्पद बयान दिए हैं। उन्होंने अब छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ बयान दिए हैं और उनका अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए या विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। फरांडे ने आंदोलन के दौरान कही।
विज्ञापन


ओझर कस्बे में भी इसी तरह के आंदोलन के दौरान गधे पर पवार का पुतला लेकर जुलूस निकाला गया। बालासाहेबंची शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी भाजपा के आंदोलन में शामिल हुए। शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर 'जोड़े मारो' आंदोलन किया और छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज और शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे के समर्थन में नारेबाजी की। छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज को 1689 में मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर पकड़ लिया गया और यातना देकर मार डाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed