{"_id":"57695cbb4f1c1bcb63b47dd0","slug":"maharashtra-bjp-mla-compares-dalits-with-pigs-courts-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक ने सूअर से कर डाली दलितों की तुलना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक ने सूअर से कर डाली दलितों की तुलना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Jun 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pintrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक ने अपने बयानों से विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी विधायक रविंद्र चव्हाण ने दलितों की तुलना सूअर से कर दी है। विपक्षी दल और दलित संगठनों ने बीजेपी विधायक से माफी मांगने की मांग की है।
रविंद्र चव्हाण महाराष्ट्र के डोंबिवली से विधायक है। मामला बीते शुक्रवार का है जब डोम्बिवली से विधायक रविंद्र चव्हाण कल्याण में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। जनसमूह को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा, ‘अब्राहम लिंकन ने एक सूअर को नाले से निकालकर उसे साफ किया था। उसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य के सीएम देवेंद्र फड़नवीस दलितों के उत्थान के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।’

एनसीपी ने विरोध में आयोजित किया सूअर का ‘नामकरण समारोह’
चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस दलितों के उत्थान के लिए 16 से 18 घंटे तक काम कर रहे हैं। इस वक्त जब उनके साने कई तरह की चुनौतियां है, चाहे वह किसानों का मामला हो या दबे-कुचले दलितों का, वे इन दलितों को सूअर के बच्चे की तरह समझते हैं और वे उनको बचानो का काम कर रहें हैं।
बीजेपी विधायक के इस बयान की तीखी आलोचना हो रही है. दलित संगठनों ने चव्हाण से माफी मांगने को कहा है. विपक्षी एनसीपी ने तो विरोध में एक सूअर का ‘नामकरण समारोह’ आयोजित किया, जिसमें उसे रविंद्र चव्हाण का नाम दिया गया।